जनवरी से होगी दबंग सरकार की शूटिंग..फैन्स हैं कर रहे बेसब्री से इंतजार
एडिटिंग व एक्टिंग के बाद डायरेक्शन के दुनियां में कदम रखने वाले फिल्म मेकर योगेश मिश्रा की भोजपुरी फिल्म 'दबंग सरकार' की शूटिंग अगले साल यानी जनवरी 2018 में शुरू होगी। इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग लखनऊ में होगी।साथ ही उन्नाव और गोरखपुर के कुछ लोकेशंस पर भी फिल्म के कई सिक्वेंश शूट किए जाने की योजना है।
हालांकि प्री प्रोडक्शन के तहत योगेश अपनी इस फिल्म की पटकथा को जोर - शोर से फाइनल टच देने में लगे हैं। बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में योगेश की यह पहली फिल्म है। इससे पहले उन्होंने हिंदी इंडस्ट्री में कई धारावाहिक व फिल्मों में बतौर एडिटर और एक्टर काम कर चुके हैं।सी.व्यू फिल्म्स और क्रिएटर्स लैब के बैनर तले बन रही फिल्म 'दबंग सरकार' के लिए भोजपुरिया सुपर स्टार खेसारीलाल यादव को साइन किया गया है।

इस फिल्म के निर्माता दीपक कुमार हैं। फिल्म के बारे में दीपक कुमार कहते हैं कि 'दबंग सरकार' का कैरेक्टर अभी तक भोजपुरी सिनेमा में नहीं देखने को मिला है। इसमें हमने दबंगई और सरकार को मिक्स कर एक अलग कहानी बनाई है।
फिल्म में उस आम आदमी की कहानी है, पहले कुछ पाने की जद्दोजहद में रहता है और जब उसके हाथ में पावर में आता है तो वह वो सब कुछ कर जाता है, जो उसे नहीं करना चाहिए। फिल्म के अन्य स्टार कास्ट के बारे में उन्होंने कहा कि खेसारी लाल यादव इस फिल्म में मुख्य भूमिका नजर आएंगे। बांकी कास्टिंग पर काम चल रहा है। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला व पवन दुबे


Click it and Unblock the Notifications











