Shilpi Raghwani Success Story: सोशल मीडिया ने रातों रात बनाया स्टार, आज दिग्गजों के साथ करती हैं काम
Shilpi Raghwani Success Story: सोशल मीडिया की पावर क्या है वो किसी से छिपा नहीं है। ये जिसको चाहे उसको रातों रात सुपरस्टार बना सकती है। ऐसा ही कुछ हुआ है भोजपुरी इंड्स्ट्री की एक अदाकारा के साथ में जो कि देखते ही देखते स्टार बन गई।

जी हां, हम बात कर रहे हैं शिल्पी राघवानी की जो कि अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। लेकिन वो इस इंडस्ट्री में कैसे आईं वो कहानी काफी लाजवाब है। शिल्पी काफी सुंदर हैं और सोशल मीडिया पर लोग उनके कंटेंट को आज भी काफी पसंद करते हैं।
कैसे हुईं मशहूर?
कोविड 19 से पहले इंडिया में टिकटॉक का बोलबाला था और शायद ही कोई ऐसा थो कि इस एप से नहीं जुड़ा था। शिल्पी राघवानी भी इस एप के लिए वीडियो बनाती थीं और टिकटॉक पर काफी फेमस थीं। इस एप से शुरुआत करने वाली काजल ने सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन वो अदाकारा बन जाएंगी।
जब टिकटॉक को इंडिया में बैन किया गया तो उन्होने इंस्टाग्राम पर रील बनाना शुरू किया। वो इस प्लेटफॉर्म पर भी छा गईं और आज उनको 3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक दिन आया जब खेसारी लाल यादव के साथ उनका एक गाना आया जो कि आते ही छा गया। ये एक नवरात्रि सॉन्ग था जो कि काफी पसंद किया गया था।
छोटे से गांव की लड़की
शिल्पी राघवानी किसी बड़े शहर से नहीं बल्कि बिहार के छोटे से गांव गोपालगंज रहने वाली हैं। उन्होने काफी उम्र में अपनी मां को खो दिया था और इसको लेकर वो अक्सर बातें करती हैं। उनका ये दुख किसी ना किसी तरह से सामने आता रहता है। उनको शुरु से ही एक्टिंग का शौक था और यही कारण था कि वो शॉर्ट वीडियो बनाती थीं। उनकी यही दीवानगी उनको भोजपुरी इंडस्ट्री तक ले आई। उन्होने ना सिर्फ खेसारी बल्कि पवन सिंह जैसे सितारे के साथ भी भोजपुरिया गानों में काम किया है..


Click it and Unblock the Notifications











