4 अगस्त को पर्दे पर टकराएंगे शाहरुख खान और खेसारी लाल यादव

By Shweta

चार अगस्‍त को बड़े पर्दे पर भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव और बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरूख खान की जबरदस्‍त भिड़ंत देखने को मिलेगी, जब खेसारीलाल और काजल राघवानी स्‍टारर बहुप्रतिक्षित भोजपुरी फिल्‍म 'हम हैं हिंदुस्‍तानी' के साथ शाहरूख खान और अनुष्‍का शर्मा की हिंदी फिल्‍म 'जब हैरी मीट सेजल' रिलीज होगी।

दोनों फिल्‍में रिलीज को तैयार हैं।फिल्‍म 'हम हैं हिंदुस्‍तानी' को रजत एंटरटेंमेंट द्वारा चार अगस्‍त से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बड़े स्‍तर पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता को देखकर लग रहा है कि शाहरुख खान को इन राज्यों में भोजपुरी इंडस्ट्री से कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

लोगों को इस फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार है। उम्‍मीद करते हैं 'हम हैं हिंदुस्‍तानी' साल की बड़ी हिट फिल्‍म होगी।
फिल्‍म के बारे में निर्देशक देव पांडेय का कहना है कि 'हम हैं हिंदुस्‍तानी' कंप्‍लीट एक्‍शन पैक्‍ड मूवी है, जिसमें देशभक्ति के साथ - साथ भारत की गंगा - जमुनी तहजीब के सामंजस्‍य को बखूबी दिखाने की कोशिश की है।

shahrukh-khan-khesari-lal-yadav-movie-to-clash-on-4th-august

इस फिल्‍म की कहानी को काफी संजीदगी से हमने पर्दे पर उतारने की कोशिश की है। फिल्‍म में हर बार की तरह अभिनेता खेसारीलाल यादव अपने रंग में नजर आएंगे और उनकी केमेस्‍ट्री काजल राघवानी के साथ दर्शकों को खूब एंटरटेन करेगी।

फिल्‍म रिलीज से 'हम हैं हिंदुस्‍तानी' के सभी गाने सुपर हिट हो चुके हैं। लोग इस फिल्‍म के गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। 'काटी जानी फोन....' गाना ने तो रिकॉर्ड ही बना दिया। ऑनलाइन म्‍यूजिक लवर्स के बीच यह गाना अपलोड होने के बाद महज दो दिनों में दस लाख से ज्‍यादा देखा गया। जो इस फिल्‍म के प्रति लोगों की दीवानगी को जाहिर करता है।

इस फिल्‍म में संभावना सेठ का आइटम नंबर भी मुख्‍य आकर्षण होगा, जो एंटरटेंमेंट के डोज को दुगना करेगा। फिल्‍म के म्‍यूजिक डायरेक्‍टर अविनाश झा घुंघरू, कोरियोग्राफर पप्‍पू खान और रिंकु गुप्‍ता, आर्ट डायरेक्‍टर नजीर शेख, कॉस्‍ट्यूम पूर्णिमा भाटिया, सिनेमेटोग्राफर प्रिंस और एडिटर जीतू शेख हैं। फिल्‍म की पटकथा मनोज के कुशवाहा ने लिखी है। फिल्‍म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X