..................... Sequel of Bhojpuri movie Ichhadhari will be made - Hindi Filmibeat

'इच्छाधारी' का सीक्वल जल्द होगा सबके सामने..यश कुमार होंगे लीड ए्क्टर

पिछले साल यानी 2016 की सबसे बड़ी हिट भोजपुरी फिल्म 'इच्छाधारी' का सीक्वल बहुत जल्द लोगों के सामने होगा।

By Shweta

पिछले साल यानी 2016 की सबसे बड़ी हिट भोजपुरी फिल्म 'इच्छाधारी' का सिक्वेल बहुत जल्द आपको देखने को मिलेगा।एक्शन किंग यश कुमार बहुत जल्द 'इच्छाधारी' का नेक्स्ट पार्ट 'नागराज 'लेकर आ रहे हैं। 'नागराज' न सिर्फ 'इच्छाधारी' की मूल कहानी को आगे बढ़ाएगी बल्कि इस फिल्म में कई और हैरतअंगेज़ कारनामे आपको दिखाई देंगे।

'नागराज' को दिनेश यादव डायरेक्ट करेंगे जबकि यश कुमार टाइटल रोल में होंगे। इस फिल्म को तन्वी मल्टी मीडिया अपने बैनर तले बनाएगा जिसके प्रोडूसर दीपक शाह है। आपको याद होगा कि 2016 में आई भोजपुरी फिल्म 'इच्छाधारी' एक सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म को न सिर्फ पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने सराहा बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी 'इच्छाधारी' ने कामयाबी के रिकॉर्ड कायम कर दिए।

sequel-of-bhojpuri-movie-nagraj-will-be-made

'इच्छाधारी' की सबसे खास बात थी फिल्म के लाजवाब एडिट और वीएफएक्स। नाग -नागिन का जो प्यार इस फिल्म में दिखाया गया उसे अब और भव्य तरीके से नागराज में पेश करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। एक्शन किंग के नाम से मशहूर यश कुमार नागराज को लेकर बेहद रोमांचित है। उनका कहना है कि 'इच्छाधारी' उनकी सबसे पसन्दीदा फिल्मो में से एक है।

फिल्म की हर बात निराली है। वहीँ नागराज को लेकर यश कहते है कि इसे सिर्फ सीक्वेल कहना ठीक नहीं होगा इस फिल्म में और भी बहुत कुछ नया देखने को मिलगा। वैसे यश इन दिनों मुंबई में है जहाँ उनकी फिल्म रुद्रा की एडिट और डबिंग का काम तेज़ी से चल रहा है। इसके बाद वो एकबार फिर से अपनी गली फिल्म की शूटिंग के लिए निकल जायँगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X