सरकायलो खटिया जाड़ा लगे..फर्स्ट लुक OUT..अब फिल्म का इंतजार

By Shweta

भोजपुरिया सुपर स्‍टार अरविंद अकेला कल्‍लू और शुभम तिवारी की फिल्‍म 'सरकायलो ख‍टिया जाड़ा लागे' का फर्स्ट लुक भी मुंबई में धूमधाम से जारी कर दिया गया। जिसमें कल्‍लू एकदम अलग अंदाज मं नजर आ रहे हैं। फर्स्ट पोस्‍टर में सिर्फ कल्‍लू का रोमांस दिखता है जिसमें वे ऋतू सिंह के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं। 'सरकायलो ख‍टिया जाड़ा लागे' के दूसरा लुक के हिसाब से अगर देखा जाय तो यह कल्‍लू का अब तक सबसे अलग स्‍टाइल है।

इससे यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्‍म की कहानी में एक नयापन होगा।बता दें कि ओम सिने एंटरटेमेंटस प्रस्‍तुत और शांति मोशन पिक्‍चर्स व श्री एंटरटेंमेंटस फिल्‍म्‍स कृत 'सरकायलो ख‍टिया जाड़ा लागे' का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। पराग पाटिल इंडस्‍ट्री के मंजे हुए निर्देशकों में से एक हैं, जिन्‍होंने कई बेहतरीन फिल्‍में दी हैं। उन्‍होंने बताया कि फिल्म बन कर तैयार है।

sarkailio-khatiya-jada-lge-first-look-out

जल्द ही फिल्म के प्रदर्शित होने की तारीख की घोषणा की जाएगी। फिल्म एक्शन- रोमांस से भरपूर है और फिल्म में एक से बढ़कर एक गाने है। फिल्‍म में एक बर फिर कल्‍लू और शुभम तिवारी का जलवा लोगों को देखने को मिलेगा। क्‍योंकि सिनेमा बेहतरीन बनी है, तो उम्‍मीद है कि भोजपुरी बॉक्‍स ऑफिस पर लोग फिल्‍म 'सरकायलो ख‍टिया जाड़ा लागे' को जरूर पसंद करेंगे।

फिल्‍म के निर्माता हेमंत गुप्‍ता - ओम प्रकास तिवारी ,निर्देशक पराग पाटिल ,संगीत सावन कुमार ,गीत आज़ाद सिंह ,श्याम जी श्याम ,प्यारे लाल यादव ,पिंटू गिरी ,पटकथा -संवाद राकेश त्रिपाठी ,फाइट दिलीप यादव ,डांस रिक्की गुप्ता,अशोक मयंक ,कला अंजनी तिवारी और पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्म मुख्य कलाकार है अरविन्द अकेला कल्लू ,शुभम तिवारी,ऋतू सिंह,किरण सिंह ,आयुषी तिवारी ,अवधेश मिश्रा ,मनोज टाइगर,पराग पाटिल,राकेश त्रिपाठी,,यादवेंद्र यादव आदि है

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X