बच्चा ना होने पर औरतों ने ताने सुनाकर इस एक्ट्रेस का जीना किया मुश्किल, अब जुड़वा बच्चों का हुआ मिसकैरेज

Sambhavna Seth

Sambhavna Seth Pregnancy Complications: भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री संभावना सेठ मां बनना चाहती है और इस खुशी के रास्ते में काफी सारी दिक्कतें भी आ रही है। हाल ही में एक्ट्रेस जुड़वा बच्चों के मिसकैरेज से बुरी तरह टूट गई है। इससे पहले एक्ट्रेस ने देबिना बनर्जी के साथ पॉडकास्ट के दौरान बताया कि लोगों को व्लॉग में मैं नाचती हुई और गाती हुई खुश नजर आता हूं। लेकिन सच में मुझे बहुत कुछ सुनना पड़ता है।

संभावना सेठ ने आगे बात करते हुए कहा कि लोगों ने यही देखा है कि गोरखपुर में गांव की शादी में मैं बहुत ज्यादा खुश होकर डांस कर रही थी। लेकिन इसी बीच में कुछ लेडीज आती है और उन्हें मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी। एक औरत आई और मुझे ऐसा लगता है कि अब तो बच्चा हो जाना चाहिए। कर ही लेना चाहिए। अरे होना होता अम्मा तो मैं पहले ही नहीं कर लेती। हो ही नहीं रहा है।

संभावना सेठ ने इस पर कहा कि कुछ तो करना पड़ेगा ना? अगर कुछ दिक्कत है तो हमें बताओ, बेचारी तुम्हारी सास को तो देखो कैसे बैठी हुई रहती है अकेले उसका तो सोचो। यह बात सुनकर एक्ट्रेस को काफी बुरा लगा और उन्होंने कहा कि अरे मेरे बच्चे ना होने से सास का ऐसे बैठने का क्या मतलब होता है?

अभिनेत्री ने आगे कहा कि मैंने उनसे पूछा कि आप कौन हो? दरअसल वह गांव की कोई पड़ोसन थी और वह घर की भी नहीं थी। एक महिला होकर आप यह नहीं समझ पा रही हैं कि कोई दिक्कत भी हो सकती है। मुझे अर्थराइटिस है और मैं दिखे सही रही हूं लेकिन अंदर से बहुत बीमार हूं।

मालूम हो कि संभावना सेठ पहले भी बता चुकी है कि वह कई बार IVF के जरिए प्रेग्नेंट होने की कोशिश कर चुकी है। लेकिन कुछ भी फायदा नहीं हो रहा। वह बहुत बुरे समय से गुजर रही है और अब उन्होंने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया है। 45 साल की उम्र में संभावना बच्चा प्लानिंग कर रही है। उन्होंने 2016 में स्क्रीन राइटर अविनाश द्विवेदी से शादी की थी और वह अपने पति से 5 साल बड़ी भी है।

More from Filmibeat

Read more about: sambhavna seth
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X