Watch- 8 सालों की शादी के बाद तीसरे हनीमून पर पति संग कोजी हुई टॉप एक्ट्रेस, वीडियो ने मचाई सनसनी

Sambhavna Seth Honeymoon: मशहूर भोजपुरी आइटम क्वीन और टीवी स्टार संभावना सेठ कुछ वक्त पहले अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। उनकी हालत खराब थी और अचानक एक्ट्रेस को सर्जरी के लिए अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था। वह काफी दर्द में नजर आ रही थीं। हालांकि अब उनको इस दर्द से मुक्ति मिल गई है और इन दिनों वह पति के साथ एंजॉय करती नजर आ रही हैं। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
संभावना सेठ इन दिनों पति संग गोवा में हैं और क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। करीब आठ साल पहले वह 14 जुलाई को अविनाश द्विवेदी के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। अब वह बहुत खास अंदाज में अपनी वेडिंग एनिवर्सरी मनाती नजर आ रही हैं। अब शादी के आठ साल के बाद एक्ट्रेस एक बार फिर से गोवा में हैं और अपने हनीमून को रीक्रिएट करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों गोवा पहुंचकर बीच पर रोमांटिक हुए हैं और इसकी झलक उन्होंने अपने व्लॉग पर शेयर की है।
व्लॉग में संभावना सेठ समंदर किनारे रोमांटिक होती हुई भी नजर आ रही हैं। वह गोवा की बारिश का मजा ले रही हैं और हर एक पल का मजा उठा रही हैं। इस दौरान संभावना जिस होटल में रुकी हैं, उन्होंने वहां का नजारा भी दिखाया और खूबसूरत बालकनी की सैर कराई। संभावना की बालकनी काफी रिलैक्सिंग है। संभावना का यह तीसरा हनीमून है। इससे पहले वह दो बार अलग-अलग तरीके से हनीमून मना चुकी हैं और अब 8वीं वेडिंग एनिवर्सरी के खास मौके पर वह पति के साथ फिर से तीसरा हनीमून मनाने निकली हैं।
बता दें कि एक समय पर संभावना सेठ का भोजपुरी सिनेमा में सिक्का चलता था। वह अपने आइटम सॉन्ग से लोगों के होश उड़ा देती थीं। उनका हर एक गाना फैंस के बीच खूब पॉपुलर होता था। हालांकि संभावना का चार्म आज भी खत्म नहीं हुआ है और वह अपनी अदाओं से आज भी तहलका मचाती हैं और उसपर फैंस फिदा होते हुए नजर आते हैं। बीते कुछ वक्त पहले उनका गाना 'कमरिया का झटका' काफी पॉपुलर हुआ था। हर कोई इसपर रील्स बनाता नजर आ रहा था।


Click it and Unblock the Notifications