जुड़वा बच्चों के मिसकैरेज.. मां बनने को तरस रही 44 साल की एक्ट्रेस ने दी Good News

Sambhavna Seth New Car: भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री संभावना सेठ अपने व्लॉग्स को लेकर छाई रहती हैं। इसी बीच अब संभावना सेठ ने अपने फैंस को एक गुड न्यूज दे दी है। दरअसल, एक्ट्रेस ने पति के साथ मिलकर एक ब्रैंड न्यू स्वैंकी कार खरीदी है। इस दौरान की तस्वीरें संभावना सेठ ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।
संभावना सेठ ने दी गुड न्यूज़
संभावना सेठ के इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले खूब प्यार बसरा रहे हैं। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में जमकर बधाईयां और शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। संभावना और उनके पति ने सफेद रंग की बीएमडब्यू गाड़ी निकाली है। संभावना के पति ने ये तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, "सोचा था अगर दुपहिया दूर तक जाएगा तो घर में सपनो का चार पहिया आएगा।" इसके साथ ही उन्होंने इसे अपने माता पिता का आशीर्वाद बताया है।
मां बनना चाहती हैं संभावना सेठ
इसके साथ ही संभावना सेठ की बात करें तो संभावना सेठ मां बनना चाहती है और इस खुशी के रास्ते में काफी सारी दिक्कतें भी आ रही है। लेकिन इसके बावजूद भी कोई ना कोई उनको ताना सुनाकर चला जाता है। एक्ट्रेस ने देबिना बनर्जी के साथ पॉडकास्ट के दौरान बताया कि लोगों को व्लॉग में मैं नाचती हुई और गाती हुई खुश नजर आता हूं। लेकिन सच में मुझे बहुत कुछ सुनना पड़ता है।
संभावना सेठ ने आगे बात करते हुए कहा कि लोगों ने यही देखा है कि गोरखपुर में गांव की शादी में मैं बहुत ज्यादा खुश होकर डांस कर रही थी। लेकिन इसी बीच में कुछ लेडीज आती है और उन्हें मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी। एक औरत आई और मुझे ऐसा लगता है कि अब तो बच्चा हो जाना चाहिए। कर ही लेना चाहिए। अरे होना होता अम्मा तो मैं पहले ही नहीं कर लेती। हो ही नहीं रहा है।
संभावना सेठ ने इस पर कहा कि कुछ तो करना पड़ेगा ना? अगर कुछ दिक्कत है तो हमें बताओ, बेचारी तुम्हारी सास को तो देखो कैसे बैठी हुई रहती है अकेले उसका तो सोचो। यह बात सुनकर एक्ट्रेस को काफी बुरा लगा और उन्होंने कहा कि अरे मेरे बच्चे ना होने से सास का ऐसे बैठने का क्या मतलब होता है?
अभिनेत्री ने आगे कहा कि मैंने उनसे पूछा कि आप कौन हो? दरअसल वह गांव की कोई पड़ोसन थी और वह घर की भी नहीं थी। एक महिला होकर आप यह नहीं समझ पा रही हैं कि कोई दिक्कत भी हो सकती है। मुझे अर्थराइटिस है और मैं दिखे सही रही हूं लेकिन अंदर से बहुत बीमार हूं।
मालूम हो कि संभावना सेठ पहले भी बता चुकी है कि वह कई बार IVF के जरिए प्रेग्नेंट होने की कोशिश कर चुकी है। लेकिन कुछ भी फायदा नहीं हो रहा। वह बहुत बुरे समय से गुजर रही है और अब उन्होंने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया है। 45 साल की उम्र में संभावना बच्चा प्लानिंग कर रही है। उन्होंने 2016 में स्क्रीन राइटर अविनाश द्विवेदी से शादी की थी और वह अपने पति से 5 साल बड़ी भी है।


Click it and Unblock the Notifications











