Tarikh Movie Trailer: एक बार फिर समर और आकांक्षा की जोड़ी पर्दे पर मचाएगी धूम, ट्रेलर हुआ लॉन्च

बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के साथ ही भोजपुरी फिल्में भी एक के बाद एक लगातार रिलीज होने की कगार पर हैं। हाल ही में भोजपुरी फिल्म अंबा का पहला लुक जारी हुआ था। अब एक बार फिर से एक फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म है सुपरस्टार समर सिंह और आकांक्षा दुबे की। फिल्म का नाम है तारीख। इस फिल्म का हाल ही में धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ है।
आपको बता दें, भोजपुरी फिल्मों की ना सिर्फ क्वालिटी बल्कि बजट में भी इजाफा हुआ है। भोजपुरी फिल्मों के करोड़ों दर्शक हैं बल्कि इसके कलाकार भी खूब चर्चा में रहने लगे हैं। भोजपुरी एक्टर समर सिंह जहां अपनी आवाज के लिए फेमस है, वहीं आकांक्षा दुबे अपने लटके-झटकों से दर्शकों के बीच खूब चर्चा में रहती हैं।
समर सिंह और आकांक्षा दुबे की आने वाली फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर को देखकर ये लग रहा है कि फिल्म जबरदस्त हंगामा मचाने वाली है। इस फिल्म में एक्शन, रोमांस, मारपीट और हॉटनेस का तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म के ट्रेलर को देखकर लगता है कि फिल्म दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन करने वाली है क्योंकि इसमें हर वो चीज है जो किसी भी फिल्म को सफल बनाती है। फिल्म में ना सिर्फ दमदार डायलॉग है बल्कि देश भक्ति से भरपूर फिल्म के ट्रेलर को देख दर्शक फिल्म के रिलीज होने का इंतजार नहीं कर पा रहे।
'तारीख' फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब के अकाउंट 'एवरेस्ट भोजपुरी' चैनल पर 2 दिन पहले रिलीज किया गया था जिसे अब तक 9 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस फिल्म के गानों में समर सिंह ने अपनी आवाज दी है और फिल्म की कहानी लिखी है रमेश गुप्ता ने। वहीं गानों के बोल लिखे हैं संतोष पुरी ने और इन्होंने ही गानों को म्यूजिक दिया है। फिल्म का निर्देशन किया है नरपत सिंह राणावत ने और फिल्म के प्रोड्यूसर हैं शत्रुघ्न गोस्वामी।
इस फिल्म के ट्रेलर पर फैंस खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे। वे फिल्म के गाने बहुत पसंद कर रहे हैं और समर सिंह की आवाज की तारीफ करते हुए कह रहे हैं जब वह गाते हैं तो दिल को छू जाते हैं। वहीं कुछ लोग गानों को सुपर सॉन्ग कह रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा, जियो रे मैया रे आजमगढ़ के शेर लव यू समर भैया।


Click it and Unblock the Notifications











