सलमान खान के सांग 'सबकी बारातें आयीं' का भोजपुरी वर्जन सुना आपने, जबरदस्त शादी VIDEO
भोजपुरी फिल्मों से हटकर इन दिनों भोजपुरी गानों का चलन जारी है। जहां पर आए दिन किसी ना किसी बॅालीवुड हिंदी सांग पर भोजपुरी गाने बनाए जा रहे हैं जिसे फैंस के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस बार सलमान खान की फिल्म के सुपरहिट सांग का भोजपुरी वर्जन लाया गया है।
सलमान खान और उर्मिला मातोंडकर के सुपरहिट 90 के दशक का गाना सबकी बारातें आयीं का भोजपुरी वर्जन लांच हुआ है। सिंगर एक्टर राकेश मिश्रा ने इस गाने को पेश किया है। 10 अप्रैल 2022 को रिलीज हुआ ये सांग आने के साथ ही भोजपुरी म्यूजिक चार्ट में धूम मचा रहा है।

4 मिनट के इस सांग में धमाका है डांस है और ढेर सारी मस्ती भी है। राकेश मिश्रा के साथ इस गाने में एंटरटेनमेंट का तड़का लगा रहे हैं शिल्पी राज और सृष्टि बी है। जहां पर शादी के मस्ती को यह गाना और हाई लेवल कर देगा। अप्रैल के मध्य से शादी का सीजन शुरू होने वाला है।
ऐसे में सबकी बारातें आयी सांग शादी में डीजे की पसंद बनने के साथ बारात को भी रोशन कर देगा। रिलीज होने के साथ ही इस गाने को 10 लाख के करीब के व्यूज मिल चुके हैं।
गौरतलब है कि इस सांग के ओरिजनल होने की बात की जाए तो सलमान खान की फिल्म जानम समझा करो का यह सांग है। यह फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी। सिंगर जसपिंदर नरूला ने इसे गाया था। नीचे देखिए इसका भोजपुरी वर्जन वाला वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications
