Saas Athani Bahu Rupaiya: इस Bhojpuri Film के 40 मिनट के वीडियो को धड़ल्ले से डाउनलोड कर रहे लोग

bhojpuri movie

Saas Athani Bahu Rupaiya Movie Video: बॉलीवुड फिल्मों की ही तरह अब भोजपुरी फिल्मों में भी कहानियों पर काम किया जा रहा है। जहां एक तरफ भोजपुरी गानों को अश्लील करार दिया जाता है, वहीं दूसरी तरफ अब भौजीवुड की फिल्म की कहानियों पर भी काम किया जा रहा है।

Saas Athani Bahu Rupaiya का 40 मिनट का वीडियो

इन दिनों एक भोजपुरी फिल्म सास अट्ठनी बहू रुपईया नाम की फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म को लोग देखने के लिए बार-बार लोग फिल्म को डाउनलोड कर रहे हैं। यही नहीं, फिल्म का एक 40 मिनट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोग सास-बहू की जुगलबंदी देखकर खूब ठहाके लगा रहे हैं।

Saas Athani Bahu Rupaiya की कास्ट

भोजपुरी फिल्म 'सास अठन्नी बहू रुपईया' में विक्रांत सिंह राजपूत और ऋचा दीक्षित लीड रोल में नजर आई हैं। फिल्म में अंशुमान सिंह राजपूत खास गेस्ट रोल में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का ये चालीस मिनट का वीडियो ही फैन्स को इतना पसंद आया कि वो अब रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि जल्दी से फुल मूवी अपलोड की जाए।

Saas Athani Bahu Rupaiya का ये वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी फिल्म सास अठन्नी बहू रुपैया का 40 मिनट का हिस्सा यूट्यूब चैनल एंटरटेन रंगीला पर अपलोड हुआ। इस वीडियो को 8 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस वीडियो को एक महीने में ही इसे 76 लाख व्यूज मिल गए थे।

क्या है कहानी

इस 40 मिनट के वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक मां अपने बेटे के लिए सर्वगुण संपन्न बहू ढूंढ रही है। लेकिन उसके बेटे को किसी और लड़की से प्यार हो जाता है और दोनों शादी कर लेते हैं। लेकिन मां को बेटे की पसंद से गुरेज होता है और वो अपनी बहू का जीना हराम करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। लेकिन बहू भी कम नहीं है, वो अपनी सास की चाल का मुंहतोड़ जवाब देती है।

More from Filmibeat

Read more about: bhojpuri film bhojpuri movie
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X