इस शुक्रवार भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी दो बड़ी फिल्में- रवि किशन vs निसार खान

बॉलीवुड हो या भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री, अक्सर ही बॉक्स ऑफिस पर दो या दो से ज्यादा फिल्में टकराती हैं। कभी-कभी तो एक भारी पड़ जाती है दूसरे पर.. तो कभी कभी दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब साबित होती है। इस शुक्रवार यानि 25 नवम्बर को भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में टकराने जा रही है। जी हां, फिल्म 'कसम तिरंगा के' और 'लंका में सीता' यह दो बड़ी फिल्मे एक दूसरे के सामने टकराने जा रही हैं।
एक तरफ बात करें फिल्म 'कसम तिरंगा के' की.. तो इस फिल्म में महानायक रवि किशन, अरविन्द अकेला कल्लू, राकेश मिश्रा और समर सिंह जैसे मशहूर एक्टर और गायक शामिल हैं। तो वहीं, 'लंका में सीता' फिल्म में अकेले निसार खान के कंधे पर पूरी फिल्म का भार है। अब यह देखना तो काफी दिलस्चप होगा की दर्शकों को मनोरंजन कौन सी फिल्म ज्यादा कर पाती है।
फिल्म 'कसम तिरंगा के' और 'लंका में सीता'; ये दोनों ही फिल्म विषय के मामले में एक दूसरे से बिलकुल ही अलग है।दोनों की कहानी और गाने.. सब बिल्कुल अलग अंदाज के हैं। लिहाजा, अब बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को कौन सी फिल्म का कॉन्सेप्ट अच्छा लगता है यह तो देखना काफी दिलस्प होगा।
'कसम तिरंगा के' फिल्म के निर्देशक रवि भूषण हैं जो हमेशा अपने स्टाइल की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, फिल्म 'लंका में सीता' के डायरेक्टर सुब्बाराव गोसांग है, जो अपने साउथ स्टाइल की फिल्मों के लिए चर्चित हैं।


Click it and Unblock the Notifications











