500 रुपए लेकर मुंबई आया ये एक्टर, 12 लोगों संग एक ही कमरे में काटे दिन, अब भोजपुरी सिनेमा में बोलती है तूती

Ravi Kishan Struggle Story: अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे सितारे फिल्म इंडस्ट्री में काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। जिन्होंने अपनी एक खास पहचान इंडस्ट्री में बनाई है। आज वह लग्जरियस लाइफ जी रहे हैं और उन्होंने इसके लिए खूब संघर्ष भी किया है। आज हम आपको एक ऐसे ही अभिनेता के बारे में बताने वाले हैं।
आज हम आपको एक ऐसे अभिनेता के बारे में बताएंगे जो कि 500 रुपए लेकर मुंबई आए और आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सपोर्टिंग रोल से की और आज वह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन चुके हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं रवि किशन की।
रवि किशन को आज के समय पर भोजपुरी सिनेमा का अमिताभ बच्चन कहा जाता है और वह अभी के समय पर एक आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। जौनपुर में रहने वाले एक्टर रवि सिंह का परिवार बाद में मुंबई में चॉल में रहने लग गया था। उनके पिता दूध की देरी जलते थे और अचानक उनका कारोबार घाटे में चला गया।
इसके बाद रवि किशन ने अपने परिवार के साथ एक बार फिर से जौनपुर लौटने का फैसला ले लिया था। उनके पिता हमेशा से यही चाहते थे कि वह एक अफसर बने। लेकिन उन्होंने एक्टिंग में जाने का फैसला लिया और 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद सपना पूरा करने के लिए मुंबई आ गए। उन्होंने अपनी मां से सिर्फ 500 रुपए लिए थे।
रवि किशन ने मुंबई आते ही काम की तलाश करना शुरू कर दिया और एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि संघर्षों के दिनों में वह चॉल में 12 लोगों के साथ एक ही कमरे में रहते थे। उन्हें बॉलीवुड फिल्म पीतांबर से ब्रेक मिला और बाद में वह टेलीविजन शो हेलो इंस्पेक्टर में भी नजर आए थे। लेकिन उन्हें वो पहचान हासिल नहीं हो पाई जो वह चाहते थे।
इसके बाद में रवि किशन ने भोजपुरी फिल्मों में काम करना शुरू किया और पहले ही फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। बाद में उन्होंने बांके बिहारी एम एल ए से लेकर गब्बर सिंह और रामपुर के लक्ष्मण जैसी कई फिल्मों में काम किया। वह अभिनेता होने के साथ-साथ कई सालों से राजनेता भी है और गोरखपुर से सांसद है।
रवि किशन की कुल संपत्ति की बात करें तो वह 36 करोड़ के मालिक हैं। कभी चॉल में रहने वाले रवि किशन के पास में आज के समय पर 11 घर मौजूद है। जिसमें मुंबई से लेकर गोरखपुर तक कि उनके पास करोड़ों की जमीन है। उनके पास मुंबई के जोगेश्वरी में बंगाल और ओशिवारा में फ्लैट भी है। गोरखपुर और जौनपुर में भी उनके पास फ्लैट है।


Click it and Unblock the Notifications