कोई नहीं टिकेगा इस बार..ये सुपरस्टार आ रहे हैं अलग अंदाज़ में!
फनमाल प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी फिल्म 'धर्म के सौदागर ' 21 अकटूबर को रिलीज होने जा रही है।सुपरस्टार रवि किशन और शुभी शर्मा की जोड़ी इस फिल्म में एक साथ नजर आएगी ।
निर्माता एम.एल.सेठी और सनोज मिश्र की इस फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले रिलीज़ किया गया जिसे दर्शको द्वारा काफी अच्छा रेस्पांस मिल रहा है ।इस फिल्म में सभी गाने काफी अच्छे हैं। फिल्म का संगीत मधुकर आनंद द्वारा दिए गए है और गीत लिखे है अरविन्द तिवारी,और आर.आर.पांडेय ने ,फिल्म में कुल 8 गाने है ।

इस फिल्म रवि किशन के साथ राकेश मिश्रा, शुभी शर्मा,तनुश्री चटर्जी,परी पांडे,नवीन शर्मा,एम।एल सेठी,सहित ने कई जाने-माने फ़िल्मी चेहरे इस फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगे ।
प्यार का कोई धर्म नहीं होता और न ही कोई जाती होती है ,प्यार देश नहीं देखता ,अपने प्यार के लिए हर सितम पार करने को तैयार रहता है है,इसी भावना को इस फिल्म में बड़े सुन्दर अंदाज में दर्शाया गया है।इस फिल्म में गायक से नायक बने राकेश मिश्र और तनुश्री का भी काफी अहम् किरदार है जिसे दर्शक जरूर पसंद करेंगे ।


Click it and Unblock the Notifications





