'मुझे शिव जी के दर्शन हुए...', Ravi Kishan ने किया बड़ा दावा, शूटिंग के दौरान पहाड़ों पर किए थे महादेव के दर्शन

Ravi Kishan

Ravi Kishan Once Saw Lord Shiva: रवि किशन आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्होंने सिर्फ भोजपुरी सिनेमा में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी काफी अच्छा खासा नाम कमाया है। अभी के वक्त में वह राजनीति में भी काफी एक्टिव नजर आते हैं। लेकिन आपको बता दें कि रवि किशन महाकाल के बहुत बड़े भक्त माने जाते हैं और भगवान शिव में बहुत गहरी आस्था भी रखते हैं।

लेकिन अब हाल ही में भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने यह दावा किया है कि उन्होंने भगवान शिव के साक्षात दर्शन किए हुए हैं। एक्टर ने यह बताया की शूटिंग के वक्त एक बार उन्होंने भगवान शिव को अपने सामने देखा था। कैमरा 7 के साथ बातचीत के दौरान रवि किशन ने इस बात का खुलासा किया है।

जहां पर रवि किशन ने बताया कि महादेव उनसे पहाड़ों में मिल चुके हैं और वह खुद को भगवान शिव के बहुत बड़े प्रेमी बताते हैं। एक्टर ने बात करते हुए कहा कि मुझे अच्छे से याद है कि "जब मैं मनाली में मनोज बाजपेई, मानव कॉल, और पीयूष मिश्रा के साथ में साथ 1971 फिल्म की शूटिंग कर रहा था।"

एक्टर ने बताया कि "तब हमने पूरी रात शूटिंग में निकाल दी थी और हमारे सुबह-सुबह कई सारे सीन भी शूट होने थे। तब हमने लगातार काम किया। इस दौरान हम सूरज निकलने का इंतजार ही कर रहे थे। तब हमारे चारों तरफ पहाड़ पर सिर्फ बर्फी बर्फ नजर आ रही थी। तब मैंने अपना शॉट देते हुए सिर उठाकर जैसे ही ऊपर देखा तो मेरे सामने शिव जी नजर आए।"

रवि किशन ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि "शिवजी पहाड़ों में चलते हुए दिखाई दे रहे थे। तब वह बहुत बड़े नजर आ रहे थे। तब वहां पर दीपक डोबरियाल और मनोज बाजपेई भी मौजूद थे। तब मैंने उनसे तुरंत यह बात कही की देखो। लेकिन मैं नहीं जानता कि उन्होंने शिवजी को देखा या नहीं या उन्हें ऐसा लग रहा हो कि मैं कुछ और देख कर कह रहा हूं। लेकिन तब मैं महादेव के दर्शन किए थे और जहां पर मैंने उनको चलते हुए भी देखा था।"

Read more about: ravi kishan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X