Bhojpuri Song: ये है रवि किशन का बेहद अश्लील गाना, एक्ट्रेस के लहंगे को रिमोट से उठाने की कोशिश की

Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई गाने सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कुछ गानें के लिरिक्स लोगों को परेशान करते हैं तो कुछ गानों के स्टेप्स लोगों को हैरान करते हैं। भोजपुरी फिल्मों से राजनीति में कदम रखने वाले रवि किशन का एक ऐसा ही गाना वायरल हो रहा है।
रवि किशन का अश्लील गाना
भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर रवि किशन, या यूं कहें एक समय पर सबसे ज्यादा फीस लेने वाले इस एक्टर ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं और कई फिल्मों में उन्होंने अश्लील गानों पर भी काम किया है और उनके इसी अश्लील गानों में से एक है-'लहंगा उठा देब रिमोट से'।
लिरिक्स भी थे काफी अश्लील
इस गाने में रवि किशन तो थे ही, इसके अलावा इसमें नामी-गिरामी एक्ट्रेस नगमा भी थीं। इस गाने में नगमा का नीला लहंगा काफी वायरल हुआ था। लेकिन उनके लहंगे से ज्यादा लोगों का ध्यान लिरिक्स पर गया था और इसके लिरिक्स को कई लोगों ने अश्लील पाया था।
12 साल पहले आया था गाना
ये फेमस सॉन्ग भोजपुरी मूवी 'पंडित जी बताएं ना बियाह कब होई' से है। यह गाना आज से लगभग 12 साल पहले आया था। लेकिन आज भी ये काफी वायरल होता है और इस सॉन्ग में रवि किशन का ये अंदाज देखकर आज भी लोग हैरान होते हैं। 12 साल पहले आए इस सॉन्ग को अब तक 11 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और इसे विनोद राठौड़ ने गाया है।
इस गाने को 8 नवंबर 2012 को यूट्यूब पर डाला गया था। इसके लिरिक्स लिखे हैं विनय बिहारी ने और इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर हैं- राजेश गुप्ता।


Click it and Unblock the Notifications











