रवि किशन ने पवन सिंह संग मिलकर उड़ाया खेसारी लाल का मजाक, बोले- फिल्म क्या चल गई वो तो...
भोजपुरी एक्टर जब रंग जमाते हैं तब माहौल बन जाता है। वहीं जब बात रवि किशन और पवन सिंह की हो तो उन्हें देखते ही फैन्स दीवाने हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही रंगा रंग माहौल बीते दिन उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक गोरखपुर महोत्सव 2026 में देखने को मिला। बता दें कि इस महोत्सव की शाम लोगों को याद रहेगी क्योंकि इस महोत्सव में एक ही स्टेज पर भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और रवि किशन ने मिलकर ऐसा माहौल बनाया कि दर्शक भी दीवाने हो गए।

रवि किशन ने उड़ाया खेसारी का मजाक
लेकिन इसी महोत्सव में रवि किशन भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का जमकर मजाक उड़ाते दिखे। जी हां, हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रवि किशन पवन सिंह के साथ मिलकर खेसारी की खिल्ली उड़ाते हुए कहते हैं कि पहले तो वह हमारे पैर छुआ करता था फिर धीरे-धीरे जरा ऊपर आया अब घुटना ही छू लेता है। आगे ना जाने क्या करेगा। रवि किशन की बात सुन पवन सिंह अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं। वहीं पवन सिंह के फैन्स भी रवि किशन की बात सुन जमकर तालियां बजना शुरू कर देते हैं।
चुनाव के दौरान उठ चुकी हैं उंगलियां
आपको बता दें कि हाल ही में हुए बिहार चुनाव के दौरान खेसारी लाल यादव ने रवि किशन पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने गोरखपुर में क्या काम किया है। खेसारी ने रवि किशन के काम को लेकर उनके अंदाज को लेकर जमकर सवाल खड़े किए थे। जिसके बाद से ही दोनों के बीच तनातनी देखने को मिल रही है। भले ही इस चुनाव में खेसारी लाल यादव जीत ना पाएं हों, लेकिन अभी भी उनका जलवा कायम है। उनकी फिल्में और गाने आते ही इंटरनेट हिला देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











