IBFA Awards में रश्मि देसाई की धमाकेदार परफॉर्मेंस का वीडियो हुआ वायरल, लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स!

rashmi desai

IBFA की धूम बीते दिन से है और लोग लगातार इस बारे में बात कर रहे हैँ। ऐसा कहा जा रहा है कि भोजपुरी सिनेमा को इस अवॉर्ड के बाद एक अलग तरह की पहचान मिलती है। बीती रात इंड्स्ट्री के कई सितारों ने अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं और पवन सिंह को दो अवॉर्ड्स मिले। इसके अलावा रश्मि देसाई भी खूब खबरों का हिस्सा हैं क्योंकि उन्होने इस दौरान एक दमदार डांस परफॉर्मेंस दी थी। गौरतलब है कि एक्ट्रेस ने भोजपुरी के इस अवॉर्ड्स की शाम को और भी शानदार बना दिया था।

इस वीडियो की बात करें तो रश्मि देसाई काफी बोल्ड ड्रेस पहने दमदार डांस करती हुईं नजर आ रहीं हैँ। ऐसा कहा जा रहा है कि लोगों को उनका अंदाज बेहद पसंद आया है। रश्मि देसाई के फैंस इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं और लगातार एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।

ये वीडियो करीब 2 मिनट से ऊपर का है। एक यूजर ने लिखा है, ''रानी राज करती है, रश्मि देसाई आईबीएफए में परफॉर्मेंस देती हुईं।'' जबकि एक ने लिखा है, ''इतने में ही खुश हो जाओ, वरना रश्मि तो और कुछ अपलोड करने से रही।''

इसके अलावा एक ने कहा, ''रश्मि को आज तक जो गाने मिले हैं वो शानदार नहीं रहे हैँ।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं।

रश्मि देसाई ने कई दमदार टीवी सीरियल्स में काम किया है और ऐसा कहा जाता है कि एक्ट्रेस का अंदाज काफी अलग ही होता है। बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद रश्मि देसाई को एक अलग पहचान पूरी दुनिया में मिली थी।

More from Filmibeat

Read more about: rashmi desai bhojpuri awards
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X