ALERT: 'रानी की आएगी बारात' का अब करिए इंतजार.. शूटिंग शुरू!
[भोजपुरी न्यूज] मनोज भट्ट फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'रानी की आएगी बारात ' का मुहूर्त हाल ही में धनतेरश के शुभ अवसर पर मुंबई के ज़िप ट्रैक स्टूडियो में रखा गया। यहां फिल्म के सभी कलाकार मौजूद थे।

महिला प्रधान बन रही इस फिल्म में रानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी वही साथ ही साथ फिल्म में एक्शन का भरपूर तड़का भी लगेगा। फिल्म का निर्देशन के.सुजीत कर रहे है जिन्होंने 'हम हई धरती के बेटा जैसी सफल फिल्म का निर्देशन किया है।
VIDEO: देखिए सलमान ने किसके लिए भोजपुरी में गाया 'तेरे नैना..'
फिल्म में रानी चटर्जी, नील सिंह, राकेश मिश्रा, प्रियंका पंडित, अनारा गुप्ता सहित अन्य कई जाने-माने कलाकार नजर आएगें। इस फिल्म के सभी गाने काफी मजेदार है। बता दें, संगीत अमन श्लोक का दिया गया है और गीतकार हैं अनूप मिश्रा।
फिल्म में रानी और नील सिंह की जोड़ी पहले बार एक साथ नजर आएगी। साथ ही फिल्म में राकेश मिश्रा और गुंजन पंथ मेहमान भूमिका निभाते नजर आएंगे। हॉट एक्ट्रेस प्रियंका पंडित फिल्म में आईटम सांग का तड़का लगाएगी। फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू की जाएगी।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications