34 साल की रानी चटर्जी ने कर ली शादी? फेरे लेते सामने आई एक्ट्रेस की तस्वीरें, दूल्हे ने भरा मांग में सिंदूर!

Rani Chaterjee Wedding: भोजपुरी इंडस्ट्री में रानी चटर्जी काफी ज्यादा फेमस है और आपको बता दें कि इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'दीदी नंबर 1' को लेकर चर्चा में है। अब आपको बता दें की फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई है और इन्हें देख हर किसी को ऐसा लग रहा है कि उन्होंने सचमुच में शादी रचा ली है।
दरअसल, आपको बता दें कि इन तस्वीरों के दौरान फिल्म के एक्टर देव सिंह और रानी चटर्जी को अग्नि देव के सामने सात फेरे लेते हुए देखा जा सकता है। इस फिल्म में दोनों के शादी के सीक्वेंस को दिखाया जाने वाला है। बता दे कि इस फिल्म के निर्माता हाईक्यू और बीफॉरयू के संदीप सिंह और अरविंद अग्रवाल है। फिल्म को प्रवीण कुमार गुड्डरी के निर्देशन में बनाया जा रहा है।
'दीदी नंबर 1' फिल्म को लेकर देव सिंह ने कहा कि यह एक पारिवारिक फिल्म है और इसकी कहानी भी बहुत फ्रेश होने वाली है। इस फिल्म में देव सिंह और रानी चटर्जी को लीड किरदार में देखा जाएगा। देव सिंह की बात करें तो वह एक बेहतरीन कलाकार है और उन्होंने अभी तक सभी बड़े से छोटे कलाकारों के साथ में काम किया है।
हालांकि इस फिल्म को लेकर रानी चटर्जी भी काफी एक्साइटेड है और उन्होंने कहा कि यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है। मैं उम्मीद करती हूं की फिल्म रिलीज हो तो आप सभी अपने परिवार के साथ इस सिनेमा घर में देखने जरूर जाएं। इस फिल्म में देव सिंह और रानी चटर्जी के अलावा आर्यन बाबू, अमित शुक्ला और श्रद्धा नवल जैसे किरदार नज़र आने वाले है।


Click it and Unblock the Notifications