भोजपुरी सुपरस्टार रानी चैटर्जी अब बॉलीवुड में मचाएंगी धूम!
[भोजपुरी न्यूज] भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर सिनेतारिका रानी चटर्जी जाने माने फ़िल्म निर्माता आशीष माहेश्वरी की हिन्दी फ़िल्म 'लाईफ के ट्विस्ट' में एक आईटम नंबर करने वाली हैं।
एक दशक से भोजपुरी सिनेमा में बतौर एक्ट्रेस एकछत्र राज कर रही रानी वाकई सिनेमा की रानी हैं। अब जल्द ही बॉलीवुड में भी इनकी अदाओं का जादू चलेगा और इनके फैंस के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा।
ALERT: 'रानी की आएगी बारात' का अब करिए इंतजार.. शूटिंग शुरू!
इस फ़िल्म के मुख्य भूमिका में सुपरस्टार रवि किशन दिखेंगे, जो काफी अलग अंदाज में आने वाले हैं। जी हां, श्रेया सिने विजन के बैनर तले हिन्दी फ़िल्म लाईफ के ट्विस्ट अभी से सूर्खियां बटोर रही है।
फिल्म की शूटिंग मार्च से शुरू की जाएगी। फिल्म के अन्य सभी कलाकार बॉलीवुड के नामचीन चेहरे ही होंगे। इन दोनों फ़िल्म की शूटिंग लखनऊ के अलग अलग लोकेशन पर की जायेगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म के जरिये मिस्टर बिहार आदित्य मोहन को बॉलीवुड में लॉन्च किया जा रहा है और इनकी नायिका ग्लैमर वर्ल्ड की सनसनी खेज अपूर्वा नैन हैं।


Click it and Unblock the Notifications