लाल जोड़ा पहन रानी चटर्जी ने भोले बाबा को लगाया गले, लोगों को खली सिर्फ सिंदूर की कमी

Rani Chaterjee Sawan: भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने बेहद ही खास अंदाज में सावन के महीना का स्वागत किया है। इसके साथ ही सावन में रानी भगवान भोलेनाथ के रंग में पूरी तरह से रंगी दिखाई दे रही हैं। रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
रानी चटर्जी की इन तस्वीरों की बात करें तो एक्ट्रेस ने दो फोटो शेयर की हैं, जिसमें वो शिवलिंग को अपने हाथों में लिए दिख रही हैं। लोगों को उनकी फोटोज काफी पसंद आ रही हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने सावन के पहले सोमार पर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भगवन शिव की मूर्ति के साथ फोटो शेयर की।
इस फोटो में एक्ट्रेस पूरे दुल्हन वाले लुक में नजर आ रही हैं। तस्वीर में एक्ट्रेस लाल जोड़े में नजर आ रही हैं और वह गाड़ी में बैठी हुई हैं। हाथ में शिवलिंग लिए वो बड़े प्यार से भगवान शिव को गले लगा रही हैं। फैंस को उनकी तस्वीर काफी पसंद आ रही है। इंस्टाग्राम पर फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'सावन की शुभकामनाएं... भोले बाबा सबकी मनोकामना पूर्ण करें।'
सावन के पहले पर सोमवार पर शेयर की गई एक्ट्रेस की इन फोटोज पर फैंस ने खूब प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों को सिर्फ सिंदूर की कमी खल रही हैं और लोग उन्हें बाबा भोले की कृपा से जल्द सुहागन होने का आशीर्वाद भी दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन में फैन उनकी खूब तारीफे कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











