..................... Rang De Basanti: Khesari Lal's 'Rang De Basanti' crossed 5 million views in three days on youtube - Hindi Filmibeat

Rang De Basanti: खेसारी लाल की 'रंग दे बसंती' ने यूट्यूब पर आते ही मचाया धमाल, तीन दिनों में 5 मिलियन पार

Khesari lal yadav

Khesari Lal's 'Rang De Basanti' crossed 5 million views: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। खेसारी की फिल्मों का फैन्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। बता दें कि खेसारी लाल को सिनेमाघरों के बाद अब यूट्यूब चैनल पर भी काफी सफलता मिल रही है। बता दें कि एसआरके म्यूजिक यूट्यूब चैनल के बैनर तले खेसारी की फिल्म रिलीज की गई है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने तीन दिनों में कमाल कर दिया है। जी हां, फिल्म पर आए व्यूज यह बता रहे हैं कि फिल्म को दर्शकों से कितना प्यार मिल रहा है।

यूट्यूब पर छा गई है फिल्म
बता दें कि इस फिल्म के निर्माता रौशन सिंह हैं और सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं। वहीं इस फिल्म के बारे में बात करते हुए रौशन सिंह ने कहा कि हमें गर्व हो रहा है कि फिल्म रंग दे बसंती को इतना प्यार मिल रहा है। यूट्यूब पर दर्शकों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। यह फिल्म पैन इंडिया फिल्म है और इस फिल्म को यूट्यब पर अच्छी सफलता मिल रही है। इससे यह तो साफ हो गया है कि भोजपुरी सिनेमा की पहुंच बढ़ रही है। आपको बता दें कि इस फिल्म को यूट्यूब पर 5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

फिल्म की लंबी है कास्ट
फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ मुख्य भूमिका में रति पांडे और डायना खान नजर आ रही हैं। इन अलावा अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान, मास्टर ऋषभ यादव, राज प्रेमी, आमिर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी प्रकाश जैश, ज्योति कलश और रानी शामिल हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट की बात करें तो फिल्म की स्क्रिप्ट मनोज कुशवाहा ने लिखी है। जबकि संगीत ओम झा ने लिखा है। इस गाने के गीत प्यारे लाल यादव, अरविंद तिवारी, राकेश निराला, डॉक्टर कृष्ण एन शर्मा और सत्य सावरकर ने गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X