Radhe Maa Birthday:राधे मां के जन्मदिन समारोह में पहुंचे भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी

Radhe Maa Birthday

Radhe Maa Birthday: सुखविंदर कौर मतलब राधे मां का आज जन्मदिन है, और राधे मां हर साल ही अपना जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाती हैं। इस साल भी राधे मां ने अपना जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया। इस दौरान जन्मदिन के अवसर पर कई सारे खास लोग पहुंचे जिन्होंने राधे मां को बधाई दी। इस बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है वह है मनोज तिवारी की, एक्टर भी राधे मां के जन्मदिन पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे।

अपने प्रशंसकों के बीच राधे मां के मुंबई में जन्मदिन समारोह में बीजेपी सांसद, अभिनेता मनोज तिवारी और सांसद विजय सांपला खासतौर से मौजूद रहे।

गौरतलब है कि, श्री राधे मां चैरिटेबल ट्रस्ट हर साल राधे मां का जन्मदिन धूमधाम से मनाता रहा है। इस साल ये समारोह मुबई के ओपल कन्वेंशन सेंटर, बोरीवली में सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ।

जानकारी के मुताबिक इस दौरान डॉक्टरों द्वारा एक फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें पीड़ितो की उनकी जरूरत के अनुसार मुफ्त जांच, दवाएं, चश्मा इत्यादि उपलब्ध कराए गए।

इस सबके अलावा कार्यक्रम के दौरान मुफ्त अनाज व पंखे वितरण के तहत उन लोगों को अनाज से भरे थैले दान किए गए जिन्होंने इसके लिए पहले से पंजीकरण कराया था। पवित्र श्रीसुखमणि साहबजी के पाठ में भी तमाम भक्तों ने हिस्सा लिया।

इसमें संजीव कोहली और उनकी टीम ने संगीतमय प्रस्तुति दी, वहीं राधे मां के जन्म समारोह में शामिल हुए लोगों में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व सांसद विजय सांपला और सेवादार रूपिंदर कश्यप खासतौर से शामिल रहे।

फिलहाल तो सोशल मीडिया पर जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह है मनोज तिवारी, मनोज तिवारी एक भोजपुरी एक्टर हैं और उनका इस तरह से राधे मां के जन्मदिन पर पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर एक्टर को राधे मां से क्या लगाव है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X