Raai Laxmi: भोजपुरी के बाद अब एक लंबे अरसे के बाद मलयालम इंडस्ट्री में काम करेगी ये एक्ट्रेस

भोजपुरी एक्ट्रेस राय लक्ष्मी अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में वे सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अपनी इंस्टा स्टोरी के कारण चर्चा में आई थी। दरअसल, इस दौरान राय लक्ष्मी ने मोनीकिनी स्टाइल में स्विमसूट पहन तहलका मचा दिया था।
एक बार फिर राय लक्ष्मी ने फैंस को अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में खबर देकर चौंका दिया है। हाल ही में राय लक्ष्मी ने इंस्टा स्टोरी पोस्ट करते हुए बताया कि जल्द ही वे मलयालम इंडस्ट्री के प्रोजेक्ट में लंबे अरसे बाद काम करेंगी और इसकी घोषणा भी जल्द ही 2023 में होगी।
हालांकि इस दौरान राय लक्ष्मी ने अपने इंस्टा पर कई और स्टोरी भी पोस्ट की है जिसमें बहुत से फैंस उनकी वेन के बाहर सेल्फी ले रहे हैं। वहीं कुछ इंस्टा स्टोरीज में फैंस उनकी गाड़ी के आसपास खड़े होकर उनकी झलक देखने को बेताब हैं।
इसके अलावा राय लक्ष्मी ने अपने हॉट चिक लुक की कुछ तस्वीरों की सीरीज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसमें वे रिप्ड ब्लू डेनिम जींस में नजर आ रही हैं और साथ में व्हाइट क्रॉप टॉप पहना है। अपने लुक को हॉट बनाने के लिए उन्होंने श्रग स्टाइल जैकेट पहनी है और खुले बालों में व्हाइट एंड ब्लैक गॉगल्स लगाए हुए हैं और स्लीपर्स पहनी हुई है। अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए राय लक्ष्मी ने एक बड़ा ब्लैक बैग भी लिया हुआ है। इन तस्वीरों की सीरीज को पोस्ट करते हुए राय लक्ष्मी ने डायमंड इमोजी बनाते हुए लिखा, मिनीमल इस चिक। वही उनकी इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें, राय लक्ष्मी फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की पल-पल की खबरें इंस्टाग्राम पर देती रहती हैं। उन्होंने फैंस को गुड़ी पड़वा और उगाडी के साथ-साथ नवरात्रि की भी बधाई दी थी। इस दौरान वे ब्लैक इंडियन आउटफिट में दिखीं, जिसने भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
बहरहाल, आपको बता दें राय लक्ष्मी को इंस्टाग्राम पर 7.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इसके अलावा राय लक्ष्मी फैंस के साथ अपनी बिकिनी फोटोशूट की तस्वीरें भी अक्सर पोस्ट करती रहती है जिससे फैंस का उत्साह लगातार बना रहता है।


Click it and Unblock the Notifications












