#Bhojpuri: अब यहां भी दिखेगा....बागी...इश्क का...शूटिंग पूरी
भोजपुरी फिल्मो की हॉट और सेक्सी अभिनेत्री प्रियंका पंडित इन दिनों भोजपुरी फिल्म 'बागी इश्क़ का' की शूटिंग पूरी कर के मुंबई लौट आई हैं। फिल्म की शूटिंग गुजरात के संजान में की जा रही थी।
डायरेक्टर पराग पाटिल द्वारा निर्देशित की जा रही यह फ़िल्म एक्शन और रोमांस दोनों का तड़का लगाएगी। फिल्म में प्रियंका पंडित, संदीप सिंह के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। इस फ़िल्म के गाने भी काफी कर्णप्रिय है जिसमें संगीत दामोदर राव का दिया गया है तथा डीओपी डी. के.शर्मा हैं।

फिल्म के निर्माता हेमंत गुप्ता और मनोज गुप्ता है। प्रियंका पंडित के साथ संदीप सिंह, मनोज टाइगर, राकेश त्रिपाठी आदि अभिनय करते नजर आनेवाले हैं।
प्रियंका की फिल्म ''इच्छाधारी'' 17 जून को बिहार - झारखण्ड में रिलीज़ की जा रही है जिस के निर्देशक देव पांडेय है और हीरो यश कुमार है। फिल्म की रिलीज़ को लेकर प्रियंका काफी उत्साहित हैं। फिल्म में रानी चटर्जी और प्रियंका पंडित, यश कुमार की हीरोइन हैं।


Click it and Unblock the Notifications