Priyanka Pandit: भोजपुरी हसीना ने MMS वायरल वीडियो पर तोड़ दी चुप्पी, कही ये बात

Priyanka Pandit MMS Viral Video: भोजपुरी हसीना प्रियंका पंडित अपनी बोल्डनेस को लेकर छाई रहती हैं। ये हसीना आए दिन अपने फैंस के साथ एक से बढ़कर एक हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। प्रियंका पंडित एमएमएस कंट्रोवर्सी को लेकर भी काफी विवादों में रह चुकी हैं। अब इस हसीना ने अपने वायरल एमएमएस वीडियो को लेकर रिएक्शन दिया है।
एमएमएस वायरल वीडियो लीक अभिनेत्री ने कहा उनका नाम सिर्फ बदनाम करने के लिए वीडियो में जोड़ा गया है। उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई। इस वीडियो की वजह से उनके करियर पर बहुत बुरा असर पड़ा है। उनका करियर बर्बाद हो गया।
वायरल वीडियो को लेकर प्रियंका ने कहा कि उन्होंने पहले ही इस पर कानूनी कदम उठा लिया है और पुलिस में लिखित शिकायत भी दर्ज करा दी है। प्रियंका ने साफ तौर पर कहा कि वायरल वीडियो में वह नहीं हैं। किसी ने उनकी छवि खराब करने के लिए ही ऐसा किया है। वैसे तो अब तक कई भोजपुरी अभिनेत्रियों के वीडियो वायरल हो चुके हैं। कई ने अब तक इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया भी नहीं दी है, लेकिन प्रियंका उनमें से नहीं हैं। उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई है।
बता दें कि प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक शानदार तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। प्रियंका का सोशल मीडिया अकाउंट देखें तो पूरा का पूरा उनकी बेहतरीन तस्वीरों से पटा दिखाई देता है।
इसके साथ ही प्रियंका पंडित के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने साल 2013 में अभिनेता प्रदीप पांडे चिंटू के साथ फिल्म 'जीना तेरी गली में' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें न्यूकमर का अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद प्रियंका ने 'दिल मत देना मेरी सौतन को', 'बहनोई जी', 'मेरे प्यार को तुम भुला तो ना दोगे' और राजू सिंह के साथ 'पुलिसगिरी' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











