'प्रेमानंद जी ने सही कहा था..' बिन ब्याहे मां बनी भोजपुरी सिंगर तो भड़के लोग, जानिए कैसे हुए प्रेग्नेंट?

Bhojpuri Singer Devi

Bhojpuri Singer Devi Become Single Mother- भोजपुरी इंड्स्ट्री से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है और कुछ ऐसा पता चला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है और ये तस्वीर एक सिंगर की है।

खबरें हैं कि देवी नाम की इस सिंगर ने एक बच्चे के जन्म दिया है जबकि वो शादीशुदा नहीं है। जी हां, बिन ब्याहे मां बनने वाली ये भोजपुरी सिंगर खबरों का हिस्सा हैं और लोग उनको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं।

ये मशहूर भोजपुरी गायिका हैं और उन्होने ऋषिकेश के एम्स में एक बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि देवी का सपना था कि वो एक सिंगल मदर बनें और इसको लेकर वो लंबे समय से इंतजार कर रही थीं।

ऐसे किया गर्भ धारण

पुरानी सोच से ऊपर उठकर देवी ने एक ऐसा फैसला लिया जो कि भोजपुरी इंडस्ट्री में किसी ने आज तक नहीं लिया। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होने जर्मनी में स्पर्म बैंक पद्धति से गर्भधारण किया और अब बच्चे को जन्म दिया है। देवी बेहद खुश हैं और उनकी खुशी का कारण सभी ने सोशल मीडिया पर देख लिया। देवी ने खुद ही एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो और उनका नवजात बच्चा नजर आ रहा है। लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों ने उनको बधाई दी तो वहीं कुछ को ये बात बिल्कुल नागवार गुजर रही है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के सामने आते ही लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''प्रेमानन्द जी महाराज, सही बात बोले तो सबको ग़लत लग रहा था।'' एक ने लिखा, ''कैप्शन पढ़ो ऐसे ही किसी के बारे में कुछ मत बोलो।'' एक ने लिखा, ''फिर भी बेशर्म मुस्कुरा रही है।'' एक ने लिखा, ''बधाई हो बेहद क्यूट बेबी है।'' एक ने लिखा, ''कल समाज में बाप का नाम पूछेगा तो क्या नाम देगा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bhojpuri Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X