बिहार में फाड़े जा रहे "पाकिस्तान में जयश्रीराम" के पोस्टर्स..जानिए DETAILS

By Shweta

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक ओर जहां संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्‍म 'पद्मावत' के पोस्‍टर फाड़े जाने का मामला सामने आया है। वहीं अब बिग बॉस फेम मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत स्‍टारर भोजपुरी फिल्‍म 'पाकिस्‍तान में जयश्रीराम' के पोस्‍टर भी फाड़े जा रहे हैं।

बता दें कि मुंबई - गुजरात में सुपरहिट होने के बाद अब बिहार की बारी है, जब गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को फिल्‍म 'पाकिस्तान में जय श्रीराम' बिहार में रिलीज होगी।दरअसल, फिल्‍म की कहानी तीन तालाक, गौ हत्‍या और लव जिहाद जैसे मुद्दों को छूती है, जिस वजह से कुछ लोगों में नाराजगी की बात सामने आ रही है। मगर किसी व्‍यक्ति या संगठन ने फिल्‍म का विरोध नहीं किया है।

इस बारे में फिल्‍म के प्रोड्यूसर भूपेंद्र विजय सिंह ने कहा कि "हर किसी को असहमत होने का हक है, मगर बिना फिल्‍म देखे पोस्‍टर फाड़ने जैसा कृत्‍य न सिर्फ शर्मनाक है, बल्कि कानूनी तौर पर भी जस्टिफाई नहीं है। उन्‍होंने कहा कि हालांकि पोस्‍टर फाड़ने की जिम्‍मेवारी किसी ने नहीं ली है, लेकिन जिस हिसाब से पोस्‍टर फाड़े जा रहे हैं, वो बेहद चिंतनीय और निंदनीय है।"

posters-pakistan-mein-jaisriram-torn-in-bihar

उन्‍होंने कहा कि "एक खास दृश्य में पाकिस्तान में अपने देश का झंडा देख कर हमें उस पर गर्व होता है। आमतौर पर भोजपुरी इंडस्‍ट्री में फिल्‍में फैंटेसी आधारित प्रेम कहानियां पर बनती है, मगर इस फिल्‍म में समाज और देश में अत्याचार, अन्याय और विसंगतियों से अलग सच्‍ची घटना पर एक अच्छी कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है।"

बता दें कि राजपूत फिल्म्स फैक्ट्री के बैनर तले बनी फिल्‍म 'पाकिस्तान में जय श्रीराम' में भोजपुरी इंडस्‍ट्री के फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिंह राजपूत और बिग बॉस फेम मोनालिसा की जोड़ी साथ नजर आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X