Bhojpuri Video Songs: आज भोजपुरी के ये 5 वीडियो सॉन्ग हुए रिलीज, जानें फैंस को कौन सा भाया!

Bhojpuri Song 2023: भोजपुरी वीडियो सॉग्स रिलीज करने की जैसे भोजपुरी सितारों में होड़ लगी हुई है। आज एक या दो नहीं बल्कि पांच वीडियो सॉन्ग यूट्यूब के अलग-अलग ऑफिशियल पेज पर रिलीज हुए। आज हम आपको बता रहे हैं कौन-कौन से भोजपुरी गाने आज रिलीज हुए हैं, किन गानों को यूजर्स ने सबसे ज्यादा देखा और ये गाने कहां किस पेज पर रिलीज हुए हैं। आप भी यहां इन सभी गानों को एंजॉय कर सकते हैं।
'प्लाजो वाली'-
भोजपुरी के पॉपुलर सितारों में से एक खेसारी लाल यादव का वीडियो सॉन्ग 'प्लाजो वाली' आज रिलीज हुआ है। प्लाजो वाली गाने को भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव और सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। यह गाना जी म्यूजिक भोजपुरी के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर आज लॉन्च किया गया है। इस गाने को अब तक 5 लाख 60 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।
बेबी अब ब्रेकअप कर ले-
भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने 'बेबी अब ब्रेकअप कर ले' भोजपुरी रैप सॉग्स से ना सिर्फ भोजपुरी सिनेमा में कमबैक किया है बल्कि इस गाने में उन्होंने अपनी आवाज दी है। दबंग अवतार, सिंगर और निर्माता के तौर पर इस गाने के साथ शादी के बाद निधि झा ने कमबैक किया है। 'बेबी अब ब्रेकअप कर ले' वीडियो रैप सॉन्ग को यश कुमार एंटरटेनमेंट के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर आज सुबह रिलीज किया गया, जिसे अब तक 80 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।
रंगबाज आईल बा-
'रंगबाज आईल बा' गाने को आज सुबह डीआरएस म्यूजिक के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। इस गाने को भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडे और भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। इस गाने को अब तक तकरीबन एक लाख 50 हजार लोग देख चुके हैं।
लहंगा पे लंदन-
'लहंगा पे लंदन' वीडियो सॉन्ग को 369 म्यूजिक के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। हालांकि इस सॉन्ग को सुबह 6:30 बजे रिलीज किया गया था लेकिन उम्मीद से कम लगभग 8 हजार यूजर्स ने ही इस गाने को देखा। 'लहंगा पर लंदन' गाने में शिल्पी राज और आनंद पांडे ने अपनी आवाज दी है।
अंखिये के अंखिया से बात-
'अंखिये के अंखिया से बात' गाना बेशक वीडियो सॉन्ग नहीं है लेकिन ये भोजपुरी फिल्म 'आंगन की लक्ष्मी' फिल्म का गाना है जिसे आज शाम 7:00 बजे रिलीज किया गया है। इस गाने को enterr10 रंगीला के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है जिसमें खुशबू जैन ने अपनी आवाज दी है। गाने में रानी चटर्जी कातिल अंखियों से बात करते हुए अपने जज्बात बयां कर रही हैं। ये एक पारिवारिक फिल्म है जिसे दंगल प्ले पर देखा जा सकता है। इस गाने को 2 घंटे में लगभग 1500 यूजर्स देख चुके हैं।
इन पांच भोजपुरी गानों में से आपको सबसे ज्यादा किस भोजपुरी स्टार का गाना पसंद आया, कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।


Click it and Unblock the Notifications











