..................... Pawan Singh's wife Jyoti Singh was present in the hotel where the raid took place by Police - Hindi Filmibeat

जिस होटल में पड़ी रेड, उसी में मौजूद थीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, पुलिस पर कई गंभीर आरोप

Jyoti Singh

Jyoti Singh Hotel Raid: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह इस वक्त खबरों में हैं। बता दें कि वो काराकाट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। लेकिन इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसके बाद वो प्रशासन पर काफी गंभीर आरोप लगा रही हैं।

बता दें कि ज्योति सिंह जिस होटल में ठहरी थीं उसमें पुलिस ने छापेमारी की है। ज्योति सिंह को भारी पुलिस बल के सामने घूमते हुए देखा जा सकता है। वो आरोप लगा हैं कि उनको नामांकन रद्द करवाने के लिए उनपर दबाव बनाया जा रहा है।

बिना महिला कॉंस्टेबल के छापेमारी

ज्योति सिंह ने जिस वीडियो को साझा किया है उसमें बिक्रमगंज के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार को बिना महिला कांस्टेबल के होटल में देखा जा सकता है। इसी तरह से वो छापेमारी के लिए पहुंचे थे और सवाल जवाब किए थे।

इस वीडियो में ये भी कहा जा रहा है वो डिटेन करना चाहते हैं। ज्योति सिंह ने आरोप लगाए हैं कि ये सब एक षड़यंत्र के तहत किया जा रहा है और उनको जानबूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने उस होटल में छापेमारी की तो उसका सही कारण नहीं बताया है।

ज्योतिं सिंह ने वीडियो में क्या कहा?

वायरल हो रहे इस वीडियो में ज्योति सिंह कह रही हैं, ''4 घंटे से हमको डिस्टर्ब कर रहे हैं और एक भी महिला कॉंस्टेबल यहां पर नहीं हैं। कल चुनाव है और हमको 4 घंटे से डिस्टर्ब किया जा रहा है और वीडियो बनाया जा रहा है। ये लोग नॉमिनेशन रद्द कराने के पीछे पड़े हैं।'' इसके बाद भी लगातार ज्योति सिंह और पुलिस के बीच बहस होती दिख रही है। इस वीडियो में एसडीएम भी नजर आ रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

Read more about: jyoti singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X