'उस आदमी के लिए..' इंटरव्यू के बीच फूट फूटकर रोईं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, बताया दर्द

Jyoti Singh

Jyoti Singh Crying- पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ नहीं रहते और ना ही उनसे बात करते हैं। हालांकि इनके बीच क्या विवाद है इसको लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।

विवाद के बाद भी ज्योति सिंह ने तब पवन का साथ दिया था जब वो चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरे थे। हाल ही में ज्योति ने पवन को लेकर एक पोस्ट किया था कि वो अपने पति से बात करना चाहती हैं लेकिन वो कर ही नहीं रहे हैं।

इसके बाद पवन सिंह ने बिना नाम लिए जवाब भी दिया था। लेकिन अब ज्योति सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो रो रही हैं और इस दौरान वो एक इंटरव्यू पर थीं। ज्योति सिंह ने रोते हुए जो कुछ भी कहा वो आपको भी सुनना चाहिए।

पवन सिंह की पत्नी का वीडियो

ज्योति सिंह इस वीडियो में कह रही हैं, ''उस इंसान को जिताने के लिए मैने सब एक कर दिया था जी जान लगा दिया था। आज उस इंसान ने मुझे हराने के लिए अपनी पूरी पावर लगा दी है। मुझे मेरे पैर के छाले भी नहीं दिख रहे है और उस आदमी के लिए मैने लगातार मेहनत की। मैं सच बता रही हूं कि मुझे बिल्कुल फील नहीं हो रहा था कि मेरे पैर में छाले हैं और मुझे दर्द हो रहा है। मैं अपनी तरफ से करते गई।'' ज्योति सिंह का ये पुराना वीडियो है और चुनाव के दौरान की वो बात कर रही हैं। उनके पोस्ट को लेकर चर्चा है तो ये वीडियो फिर से अचानक वायरल हो रहा है। हालांकि पवन सिंह की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

क्या बोले लोग?

वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''खेसारी भाई के वाइफ मिन्स भाभी बनो।'' एक ने लिखा, ''अक्षरा सिंह बच गई आप भी बच जाओ नाम लेकर के आगे अपना खुद चलो।'' एक ने लिखा, ''पवन गाना ठरकी है भाई एक नंबर का।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं और वो पवन सिंह को ट्रोल कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ज्योति का ये वीडियो...

Read more about: pawan singh jyoti singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X