पवन सिंह की वजह से टूटा घर, फैन ने पत्नी को निकाला बाहर, अनिरुद्धाचार्य के पास जाकर महिला ने सुनाया दर्द

Pawan Singh Fan left his wife: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। कई सालों से दोनों एक दूसरे से दूर रह रहे हैं और आए दिन तलाक की खबरें सामने आती रहती है।

फिलहाल मामला कोर्ट में है। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। पता चला है कि पवन सिंह के एक फैन ने अपने पसंदीद स्टार को फॉलो करते हुए अपनी पत्नी से भी दूरी बना लगी है। उसका कहना है कि वो अपनी पत्नी को तभी वापस लाएगा जब पवन सिंह अपनी पत्नी को वापस लाएंगे।

ये मामला तब सामने आया जब महिला अनिरुद्धाचार्य के यहां पहुंची और उसने बाबा जी को अपनी पीड़ा बताई। इस महिला को लेकर अब लोग सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं और एक बार फिर से पवन सिंह को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

अनिरुद्धाचार्य ने क्या कहा?

महिला ने कथावाचक के सामने अपना दुखड़ा सुनाया और कहा, ''मेरे पति ने मुझे घर से बाहर निकाल दिया है। उनका कहना है, जब तक पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति को वापस नहीं लाते, मैं भी तुझे घर नहीं लाऊँगा।'' इसके बाद अनिरुद्धाचार्य ने पीड़िता को काफी कुछ समझाया। पहले तो बाबा जी ने मजाकिया अंदाज में महिला से अपनी बात कही कि, रिश्तों को बचाकर रखना चाहिए और उनको टूटने नहीं देना चाहिए। फिर उन्होंने कहा, ''पवन सिंह से कहो, पत्नी को लाओ वापस।'' अनिरुद्धाचार्य के आश्रम से आए दिन कई तरह के वीडियोज सामने आते रहते हैं।

पवन सिंह- ज्योति सिंह विवाद

पवन सिंह की पहली पत्नी के देहांत के बाद उन्होंने दूसरी शादी ज्योति सिंह से की थी। लेकिन अब वो भी उनके साथ नहीं रहती हैं। ज्योति सिंह को लेकर पवन सिंह ने कई बार बयान दिए हैं और उनको गलत बताया है। लेकिन ज्योति सिंह अक्सर कहती हैं कि वो साथ रहना चाहती हैं। देखने वाली बात होगी कि ये मामला कभी सुलझता है या नहीं।

Read more about: pawan singh jyoti singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X