..................... Pawan Singh करेंगे तीसरी शादी? पत्नी की कॉल रिकॉर्डिंग हुई वायरल, बोलीं- 'मेरी पूरी दुनिया उजड़ गई' Pawan Singh will marry third time? Recording viral, Jyoti Singh, who is Babita Mishra, Bhojpuri - Hindi Filmibeat

Pawan Singh करेंगे तीसरी शादी? पत्नी की कॉल रिकॉर्डिंग हुई वायरल, बोलीं- 'मेरी पूरी दुनिया उजड़ गई'

pawan singh babita mishra bhojpuri

Pawan Singh Third Marriage- भोजपुरी सिनेमा सुपरस्टार पवन सिंह इस वक्त विवादों में हैं। उनकी पत्नी ने उनपर तीसरी शादी का विचार बनाने के आरोप लगाए हैं। इन दोनों के तलाक को लेकर खबरें आती रही हैं और मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था।

लेकिन अब फिर से दोनों के अनबन की खबरें है और खबरें हैं कि उनकी ज्योति सिंह ने पवन की तीसरी शादी करने वाली बात को लेकर खुलासा किया है। इस दौरान एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है जिसको सुनकर आप लोग हैरान होने वाले हैं।

कैसी है रिकॉर्डिंग

इस रिकॉर्डिंग में पवन सिंह की पत्नी किसी तीसरे शख्स से बात कर रही है। उस शख्स की बातों से लग रहा है कि दोनों का पैचअप करवाना चाहता है। शख्स कहना है कि, 'पवन सिंह बेटे के लिए कुद ललाइत थे।'

इसके बाद ज्योति जवाब देती हैं, ''अगर ललाइत हैं तो तलाक क्यों दे रहे हैं? बताइए, अगर बच्चे के लिए ललाए हैं तो तलाक क्यों दे रहे हैं? जब हमारे साथ रहना नहीं चाह रहे थे हम क्या जबरदस्ती जाकर रहे?'' ज्योति ने आगे कहा, ''अगर हम उनके साथ पैचअप ना करना चाह रहे होते तो चुनाव में सपोर्ट करने क्यों जाते?

मैने सोचा था एक मौका मिला पैचअप का तो उसको नहीं जाने देते हैँ। लेकिन मेरी पूरी दुनिया उजड़ गई है। मेरे साथ ना पति है, ना ससुराल वाले हैं। मुझे पवन सिंह के परिवार से ही खबर मिली है कि उनकी जनवरी में शादी होने वाली है।''

बबिता मिश्रा से है अफेयर की खबर

पवन सिंह से उनकी पत्नी के विवाद के बीच पवन सिंह का नाम बबिता मिश्रा से जुड़ रहा है। इस दौरान बबिता मिश्रा को लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ सामने नहीं आया है कि पवन उनको डेट कर रहे हैँ। इसको लेकर सभी को इंतजार है कि कब अपडेट सामने आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X