जनता से पैर धुलवाकर सेवा करवा रही हैं पवन सिंह की बीवी! चुनाव प्रचार के दौरान वायरल हुआ चौंकाने वाला VIDEO

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में धूम है। जहां एक तरफ छठ पूजा की भक्ति देखी जा सकती है वहीं दूसरी तरफ बिहार में सियासी रंग चढ़ता नजर आ रहा है। बता दें कि इस बार चुनाव में ना केवल नेता खड़े हैं बल्कि भोजपुरी सितारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। बता दें कि जहां एक तरफ खेसारी लाल यादव चुनाव जीतने के लिए एडी चोटी का दम लगा रहे हैं वहीं दूसरी ओर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी जनता से मिलकर जमकर आंसू बहा रही हैं।
काराकाट की जनता से पैर धुलवा रही हैं ज्योति सिंह
ज्योति सिंह जिससे भी मिल रही हैं वह कह रही हैं कि भले मैं चुनाव जीतूं या ना जीतूं, लेकिन ज्योति भाभी हमेशा तुम लोगों की सहायता के लिए खड़ी रहेगी। ज्योति धूमधाम से चुनाव का प्रचार कर रही हैं। बता दें कि पवन सिंह की वजह से लोग ज्योति का जोरों शोरों से स्वागत कर रहे हैं जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, लेकिन फिलहाल तो ज्योति सिंह का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ज्योति सिंह काराकाट की जनता से अपने पैर धुलवाती नजर आ रही हैं।
वीडियो देख गुस्से से लाल पीले हुए लोग
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला जमीन पर बैठी है और ज्योति सिंह बेड पर बैठी नजर आ रही हैं। महिला ज्योति के पैर धो रही है और दबा रही है। वहीं ज्योति सिंह महिला को ऐसा करने से जरा भी नहीं रोकती हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो छा गया है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-हद हो गई ऐसे होगी देश की सेवा वहीं दूसरे ने लिखा- शर्म आनी चाहिए आपको।


Click it and Unblock the Notifications