Pawan Singh की पत्नी Jyoti Singh का दिखा ग्लैमरस अंदाज, साड़ी सूट छोड़कर रिवीलिंग ड्रेस में वीडियो हुआ वायरल

Jyoti Singh Pawan Singh wife Jyoti Singh viral video

Pawan Singh wife Jyoti Singh viral video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वो लगातार अपने पति पवन सिंह पर खुलेआम आरोप लगा रही हैं और इस बीच उनका एक वेस्टर्न ड्रेस में वीडियो वायरल हो रहा है।

पवन सिंह पर लगाए थे कई आरोप

कुछ समय पहले ज्योति सिंह ने मीडिया के सामने आकर पवन सिंह के खिलाफ कई गंभीर बातें कहीं थीं। उनका कहना था कि पवन सिंह ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया है और वे उन्हें सार्वजनिक रूप से पत्नी का दर्जा नहीं देते। इसके जवाब में पवन सिंह ने भी मीडिया में बयान दिया था। उन्होंने बताया कि ज्योति सिंह चाहती थीं कि वे उन्हें राजनीति में टिकट दिलवाएं।

पवन सिंह के अनुसार, जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया, तो ज्योति सिंह ने कहा कि अगर पवन सिंह उन्हें अपनी पत्नी के रूप में हमेशा के लिए स्वीकार कर लें, तो वे चुनाव नहीं लड़ेंगी। इस बयान के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हुईं।

राजनीति में एंट्री की अटकलें

पवन सिंह के बीजेपी में शामिल होने के बाद उनकी निजी जिंदगी फिर सुर्खियों में आ गई। पहले यह खबर आई थी कि वे आरा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन उन्होंने खुद साफ कर दिया कि फिलहाल वे चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे।

वहीं, दूसरी तरफ उनकी पत्नी ज्योति सिंह जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से मिलने पहुंचीं, जिससे यह अटकलें तेज हो गईं कि वे जन सुराज पार्टी से चुनाव लड़ सकती हैं।

वायरल हुआ ज्योति सिंह का वीडियो

इन सबके बीच ज्योति सिंह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। इस वीडियो में वे वेस्टर्न आउटफिट पहने नजर आ रही हैं और उनके साथ उनकी बहन भी दिखाई दे रही हैं। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, इंटरनेट पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आने लगे।

लोगों के रिएक्शन

कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा- 'ड्रामा करना इनकी आदत है।' वहीं, कुछ लोगों ने ज्योति को सपोर्ट करते हुए लिखा- 'इसमें गलत क्या है? हर कोई ऐसा पहनावा पहनता है, ये वीडियो शायद उनके कॉलेज टाइम का है।' इस वायरल वीडियो को लेकर लोगों की राय दो हिस्सों में बंट गई है। कुछ लोग ज्योति सिंह की पर्सनल लाइफ पर कमेंट कर रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स का कहना है कि किसी के कपड़ों से उसकी सोच या इमेज को नहीं आंका जा सकता।

लोगों का मानना है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच चल रही तनातनी अब सिर्फ निजी मामला नहीं रह गई है, बल्कि यह भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित पर्सनल कॉन्ट्रोवर्सी बन चुकी है।

More from Filmibeat

Read more about: pawan singh jyoti singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X