सास-ननद ने खिलाईं गर्भपात की गोलियां, ऐसे करतीं थीं टॉर्चर? पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के गंभीर आरोप

Pawan Singh wife Jyoti Singh Allegations- पवन सिंह अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उनके साथ रही पत्नियों ने भी उनपर कई आरोप लगाए हैं। सभी जानते हैं कि उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह ने शादी के 6 महीनों के अंदर ही सुसाइड कर लिया था।
इसके बाद उनकी दूसरी शादी ज्योति सिंह से हुई थी जिसके साथ वो अब नहीं रहते हैं। कुछ सालों पहले ज्योति सिंह ने पवन सिंह और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
परिवार को लेकर उनका कहना था कि उनकी सास और ननद मिलकर उनको टॉर्चर करती हैं। इसके अलावा पवन सिंह पर शराब के नशे में मारपीट के आरोप भी लगाए थे। ज्योति सिंह को लेकर एक बार फिर से चर्चा हो रही है।
बच्चा गिराने के लिए खिलाईं गोलियां
ज्योति सिंह ने साल 2022 में एक इंटरव्यू के दौरान कई गहरे राज खोले थे और पवन सिंह के परिवार पर आरोप लगाए थे। उन्होने बताया था कि, पवन की मां प्रतिमा देवी और उसकी बहन उनको बहुत ज्यादा टॉर्चर करती थी। कई बार तो उनको आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। इसके अलावा प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चा गिराने के लिए जबरन उनको गोलियां खिलाईं थीं। उन्होने ये भी कहा कि उनकी सास ने करीब 50 लाख रुपए भी ऐंठे थे। हालांकि उन्होने पुलिस में इसकी लिखित शिकायत दी थी लेकिन फिर भी पवन सिंह शराब के नशे में उनकी पिटाई करता था। ज्योति सिंह की मानें तो इस परिवार से उनको खतरा था और वो अब उनके साथ नहीं रहती हैं। हालांकि उनका अभी तलाक नहीं हुआ है। पवन सिंह पर इसके अलावा उनकी एक्स प्रेमिका और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी बदतमीजी करने का आरोप लगाया था और हाथ उठाने की बात कही थी।
भोजपुरी सुपरस्टार को लेकर मशहूर है कि वो किसी ना किसी बात को लेकर विवादों में रहते हैं। उनकी पहली पत्नी ने शादी के बाद सुसाइड की तो कहा गया था कि पवन सिंह उनको समय नहीं दे पाते जिसकी वजह से उन्होने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली थी।


Click it and Unblock the Notifications