Video: पवन सिंह से मिलने दूर से आईं पत्नी ज्योति, लेकिन एक्टर ने भिजवा दी पुलिस और फिर हुआ जो ड्रामा...

Pawan Singh Wife Jyoti Singh Crying Video: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ अक्सर खबरों में रहती है। कभी उन पर पहली पत्नी के आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा तो... कभी दूसरी पत्नी को अचानक उनके हाल पर छोड़ देने के एलीगेशन लगे। अब ताजा मामले ने पवन सिंह की पर्सनल लाइफ को और भी ज्यादा सुर्खियों में ला दिया है।
पवन सिंह की पत्नी को लेने पहुंची पुलिस
पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे झगड़े अब और बढ़ गए हैं। हाल ही में ज्योति सिंह लखनऊ में अपने पति से मिलने उनकी घर गई थीं। लेकिन वहां पुलिस उन्हें ले जाने पहुंच गई। ज्योति ने इस दौरान एक वीडियो बनाया जिसमें वे बहुत रो रही थीं। वीडियो में उन्होंने बताया कि पवन सिंह ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस वाले उन्हें घर से बाहर निकालने आए हैं। उन्होंने सबसे मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि मुझे न्याय कैसे मिलेगा, यह आप ही बताएं।
फूट-फूटकर रोईं ज्योति सिंह
ज्योति सिंह ने कहा कि वे अपने पति से मिलने आई थीं क्योंकि लोगों ने उन्हें कहा था, "जाओ, हम देखते हैं कौन तुम्हें घर से बाहर निकालेगा।" वे लोगों से फिर से अपील करती हैं कि मुझे न्याय दिलाने में मेरी मदद करें। वीडियो में पुलिस वाले भी दिखाई देते हैं और ज्योति उनसे पूछती हैं कि वे किस वजह से उन्हें ले जा रहे हैं। ज्योति के वकील भी वीडियो में फोन पर बात करते दिखे। बातचीत के दौरान ज्योति जोर से रो पड़ीं और बोलीं कि वे तो सिर्फ अपने पति के घर आई थीं, फिर भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी गई है।
पति से मिलने पहुंची थीं ज्योति सिंह
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में अभी चल रहा है। ज्योति सोशल मीडिया पर अक्सर पवन सिंह और उनके परिवार को लेकर इमोशनल पोस्ट करती रहती हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वे लखनऊ आ रही हैं ताकि अपने पति से मिल सकें। उन्होंने कहा था कि वे दो दिन तक इंतजार करेंगी और जहां भी उनके पति उन्हें बुलाएंगे, वहां पहुंच जाएंगी। उन्होंने लिखा था कि वे अपने पति से मिलकर कुछ जरूरी बातें करना चाहती हैं।
पवन सिंह की शादियों के बारे में
आपको बता दे, पवन सिंह की पहली शादी साल 2014 में नीलम सिंह से हुई थी, लेकिन अफसोस कि एक साल बाद ही नीलम की मौत हो गई। इसके बाद 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी की। पर शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के रिश्तों में दूरियां आने लगीं और अब मामला तलाक तक पहुंच गया है। ज्योति ने एक बार सोशल मीडिया पर लिखा था कि उन्हें समझ नहीं आता कि उन्होंने कौन सी गलती की है कि उन्हें इतनी सजा मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications