आंखों में आंसू लिए हाथ जोड़कर ज्योति सिंह ने लगाई पवन सिंह से फिर गुहार, बोलीं- जब तक तलाक नहीं हो जाता है...

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने सितारे पवन सिंह अपनी गायकी अपनी अभिनय के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि पवन सिंह की पत्नी का आरोप है कि पवन सिंह उनसे मिल नहीं रहे हैं। उनसे बात नहीं कर रहे हैं। वह पहले भी पवन सिंह से गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं ज्योति सिंह का पति को लेकर फिर गुहार लगाना शुरू हो गया है। बता दें कि ज्योति सिंह ने हाथ जोड़कर पति पवन सिंह से विनती की है। चलिए जानते हैं कि क्या है मामला।
ज्योति सिंह ने हाथ जोड़कर की पवन सिंह से विनती
दरअसल ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ज्योति सिंह आंखों में आंसू लिए पवन सिंह से विनती करती हैं कि- मैं आपकी दुश्मन नहीं हूं पत्नी हूं। तलाक तक तो मैं आपकी पत्नी ही हूं। अगर आज में दर-दर भटक रही हूं तो इससे मेरी नहीं आपकी इज्जत जाएगी। सब ये नहीं कहेंगे कि ज्योति सिंह भटक रही है। सब ये कहेंगे कि पवन सिंह की पत्नी दर-दर भटक रही है। एक पति के नाते ना सही इंसानियत के नाते मुझसे मिलिए हम बैठकर बात करेंगे।
पवन सिंह के चुनावी क्षेत्र में सक्रीय है यह वीडियो
आपको बता दें कि यह वीडियो काराकाट इलाके में खास वायरल हो रहा है। जहां पवन सिंह ने 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। वहीं ऐसे में ज्योति सिंह का इस तरह का वीडियो आने का मतलब यह एक्टर के सामाजिक और राजनीतिक जीवन में असर डाल सकता है। बता दें कि पवन सिंह नारी शक्ति पर जोर देते हैं। देवी गीत जाते हैं भजन भी करते दिखते हैं ऐसे में उनकी पत्नी के उनपर इस तरह के आरोप उनके निजी जीवन पर कई सवाल खड़े करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications