काराकाट सीट से चुनाव में लड़ेंगी ज्योति सिंह, चुनावी मैदान में बहू को टक्कर देंगी पवन सिंह की मां ?

बिहार में चुनाव का माहौल बना हुआ है। पवन सिंह की पत्नी ने पहले यह साफ नहीं किया था कि वह चुनाव लड़ेंगी या नहीं, ज्योति सिंह ने कहा था कि वह चुनाव में नहीं खड़ी होंगी अगर पवन सिंह उन्हें अपना लेते हैं तो, लेकिन अब बताया जा रहा है कि ज्योति सिंह ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस बार चुनाव में ज्योति सिंह खड़ी हो रही हैं वो भी किसी और सीट से नहीं बल्कि काराकाट सीट से। वो भी निर्दलीय, पहले माना जा रहा था कि वह जन सुराज से टिकट लेकर खड़ी होंगी, क्योंकि उनकी मुलाकात प्रशांत किशोर से हो रही थी, लेकिन अब ज्योति सिंह ने अपना फैसला बदल लिया है।
पवन सिंह की मां भी खड़ी हो सकती हैं चुनाव में ?
बता दें कि सियासी जंग इस बार चुनाव में देखने वाली होगी। क्योंकि जिस सीट से ज्योति सिंह खड़ी हुई हैं उसी सीट पर माना जा रहा है कि पवन सिंह की मां भी चुनाव में खड़ी हो सकती हैं। पवन सिंह की मां के चुनाव में उम्मीदवार बनने की खबर काफी चर्चाओं में बनी है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पहले तो पवन सिंह ने विधायकी चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी पार्टी ज्वाइन की थी, लेकिन विवादों से घिरने के बाद पवन सिंह ने यह साफ किया कि वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह बस पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और वह हमेशा सिपाही बनकर लोगों की मदद करेंगे।
विवादों से घिरे हैं पवन सिंह
आपको बता दें कि पवन सिंह लंबे समय से विवादों में घिरे हैं। पहले तो उनकी पत्नी ने पवन सिंह पर दहेज प्रथा का आरोप लगाया था। लगभग 5 सालों से उनका केस कोर्ट में चल रहा है। इसके बाद पवन सिंह का एक क्लिप भी वायरल हुआ था जिसमें पवन सिंह ने हरियाणवी एक्ट्रेस अंजली राघव की कमर को टच किया था। जिसके बाद से लोगों ने पवन सिंह के चरित्र पर सवाल खड़े कर दिए थे। इतना ही कम नहीं था कि ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर नए और गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पवन सिंह ने उनका बच्चा गिराया था और वह उन्हें बहुत टॉर्चर करते थे।


Click it and Unblock the Notifications