Pawan Singh की दूसरी पत्नी का बड़ा दावा, एक्टर का अक्षरा सिंह के साथ था अवैध संबंध, हो गई थीं प्रेंग्नेंट

Pawan Singh

Pawan Singh Wife On Akshara Singh Pregnancy: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का रिश्ता हमेशा चर्चा का विषय रहा है। कभी दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री की हिट जोड़ी मानी जाती थी, लेकिन अब इनके बीच कड़वाहट साफ दिखाई देती है। पवन सिंह और अक्षरा को लेकर एक्टर की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने भी कई तरह के दावे किए थे, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

अरेंज मैरिज और शुरुआती समस्याएं

कुछ साल पहले ज्योति सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी और पवन सिंह की शादी परिवार के दबाव में सिर्फ 20 दिनों में तय हुई थी। उस वक्त वो महज 21 साल की थीं। शादी से पहले दोनों के बीच कभी बातचीत भी नहीं हुई थी। ज्योति ने कहा कि शादी के बाद से ही उनका जीवन मुसीबतों से भर गया।

शादी के दिन ही सामने आया राज

ज्योति ने खुलासा किया कि शादी के दिन ही पवन अचानक कहीं चले गए। जब उनकी सास ने ज्योति को पवन को फोन करने के लिए कहा, तो अक्षरा सिंह ने कॉल उठाया। उस समय अक्षरा ने उनसे कहा कि पवन नशे की हालत में उनके साथ ही हैं और हमेशा कहते हैं कि अक्षरा की उनकी असली पत्नी वही हैं।

अक्षरा की प्रेग्नेंसी का दावा

ज्योति ने आगे बताया कि शादी के बाद पवन करीब एक महीने तक घर नहीं आए और उस दौरान अक्षरा प्रेग्नेंट हो गई थीं। ज्योति का दावा है कि यह जानकारी खुद अक्षरा ने उन्हें दी थी और इस बातचीत की रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है।

मानसिक उत्पीड़न के आरोप

ज्योति ने यह भी कहा कि शादी के कुछ ही महीने बाद पवन ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। यहां तक कि जब वो प्रेग्नेंट हुईं, तो उन पर अबॉर्शन करवाने का प्रेशर बनाया गया। उनके अनुसार, उन्हें ऐसी दवाइयां दी गईं जिनसे उनका अबॉर्शन हो गया।

पहली पत्नी की मौत से जुड़े सवाल

पवन सिंह की पहली शादी साल 2014 में नीलम से हुई थी, लेकिन 2015 में नीलम ने सुसाइड कर लिया था। ज्योति का कहना है कि उन्होंने पवन से शादी करने से पहले इस बात को लेकर अपने पिता से सवाल किया था, लेकिन तब उन्हें बताया गया कि नीलम मानसिक रूप से अस्थिर थीं। ज्योति का आरोप है कि सच्चाई कुछ और थी।

More from Filmibeat

Read more about: pawan singh akshara singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X