पवन सिंह को छोड़ किसी और के साथ इश्क लड़ा रही हैं ज्योति सिंह ? BF संग तस्वीर देख उगली सच्चाई

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि ज्योति सिंह काराकाट सीट से चुनाव में खड़ी हुई हैं। बिना किसी पार्टी का समर्थन लिए ज्योति सिंह निर्दलीय चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान ज्योति सिंह को कई मौकों पर रोते बिलखते देखा गया, लेकिन अब देखना यह होगा कि क्या ज्योति सिंह के आंसू ज्योति को जीत दिलवा पाएंगे।
बॉयफ्रेंड संग वायरल हुई तस्वीर पर क्या बोलीं ज्योति
खैर आपको बता दें कि आज बिहार में चुनाव का पहला चरण था। दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा और परिणाम 14 नवंबर को आएगा, लेकिन परिणाम आए उससे पहले ज्योति सिंह पर तमाम सवाल उठ रहे हैं। दरअसल एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों का कहना है कि ज्योति सिंह का अफेयर चल रहा है। क्योंकि इस फोटो में ज्योति किसी लड़के साथ नजर आ रही हैं।
मेरा रिश्ता तोड़ने की कोशिश की जा रही है
वहीं चुनाव से पहले ज्योति सिंह ने इस तस्वीर की सच्चाई बचाई। ज्योति सिंह ने कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। तस्वीर में जो लड़का है वह उनका भाई है। जिसे उनका बॉयफ्रेंड बताकर शादी तोड़ने तक का आरोप लगाया जा रहा है। लोग मेरे भाई को मेरा बॉयफ्रेंड बता रहे हैं लोगों को शर्म आनी चाहिए। ज्योति ने कहा कि लोग कुछ भी करके बस उन्हें बदनाम करना चाहते हैं। ज्योति यह भी दावा करती हैं कि वह अपने पति को तलाक नहीं देंगी अगर उनके पति उन्हें अकेले 20 दिन के लिए मिल जाएं तो वह अपना रिश्ता बचा लेंगी। वह यह नहीं चाहती हैं कि उनकी शादी टूटे।


Click it and Unblock the Notifications











