Khesari Lal के बयान से भड़के पवन सिंह, कहा- 'स्टार के नाम पर उन्होंने 500 जिंदगियां बर्बाद कीं'

Pawan Singh vs Khesari Lal Yadav controversy: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति से जुड़े दो बड़े नाम- पवन सिंह और खेसारी लाल यादव इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है, जिसकी वजह बना एक पर्सनल कमेंट।
खेसारी के बयान से भड़के पवन सिंह
4 नवंबर को बीजेपी नेता और सिंगर-एक्टर पवन सिंह ने आरजेडी नेता खेसारी लाल यादव पर जमकर निशाना साधा। दरअसल, बिहार चुनाव 2025 से पहले खेसारी ने पवन की शादीशुदा जिंदगी पर टिप्पणी करते हुए कहा था- 'कम से कम एक बीवी के साथ तो रहता हूं।'
यह बात पवन सिंह को नागवार गुजरी और उन्होंने खेसारी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें खेसारी की असलियत अच्छे से पता है।
पवन सिंह का पलटवार
पवन सिंह ने कहा- 'मुझे पता है किसके पास और किसके अंदर क्या सच्चाई है। अब अगर हम कह दें कि 500 जिंदगियां खराब की हैं स्टार बनाने के नाम पर? चलिए, हम ज्यादा कुछ बोलना नहीं चाहते, आराम से बात करेंगे।' पवन के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और दोनों फैंस के बीच खींचतान शुरू हो गई।
पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवाद
पवन सिंह पहले भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। अक्टूबर 2025 में उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह रोती हुई दिखाई दीं। वीडियो में उन्होंने कहा कि पवन सिंह ने उन्हें अपने लखनऊ वाले घर में घुसने नहीं दिया और पुलिसवालों ने रोक लिया। ज्योति का दावा था कि पवन ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई है। यह वीडियो वायरल होने के बाद काफी बवाल मच गया था।
बाद में पवन सिंह ने इन आरोपों को गलत बताया और कहा कि उन्होंने ज्योति को सम्मानपूर्वक घर बुलाया था और दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे बातचीत हुई थी।
पवन सिंह का बयान
पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा - 'क्या यह सच नहीं है कि जब आप मेरी सोसाइटी में आईं, तो मैंने आपको इज्जत से घर बुलाया और लगभग डेढ़ घंटे बातचीत की?' उन्होंने आगे लिखा- "आपकी तरफ से सिर्फ एक ही बात दोहराई जा रही थी- 'मुझे किसी तरह चुनाव लड़वाइए', जो कि मेरे बस की बात नहीं है।"
यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर गरमाया हुआ है। दोनों सितारों के फैंस अपने-अपने पसंदीदा स्टार को सपोर्ट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी ने ऑफिशियली तौर पर शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन यह विवाद आने वाले दिनों में और बड़ा रूप ले सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











