OTT प्लेटफॉर्म पर गर्दा उड़ा रही हैं Pawan Singh ये सुपरहिट भोजपुरी फिल्में, जानें कैसे और कहां देखें...
Pawan Singh Top 5 Superhit bhojpuri Movie: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह आए दिनों किसी ना किसी चर्चा में रहते हैं। अपनी कॉन्ट्रोवर्सी के अलावा पवन सिंह अपनी फिल्मों के लिए भी पसंद किए जाते हैं। पवन सिंह की फिल्में आते ही थिएटर में धमाल मचा देती हैं। हर कोई उनकी फिल्मों का दीवाना है। पवन सिंह की फिल्में नई हों या पुराना फैन्स का क्रेज पवन सिंह की फिल्मों पर रहता ही है। अब अगर आपको पवन सिंह की फिल्में देखती है तो आपको थिएटर जाने की जरूरत नहीं आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी पवन सिंह की फिल्में देख सकते हैं।

आज जीने की तमन्ना है
पवन सिंह, तनुश्री चटर्जी, स्मृति सिन्हा की भोजपुरी फिल्म 'आज जीने की तमन्ना है' साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही गदर काट दी थी अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो आप OTT प्लेटफॉर्म Jio Hotstar पर इस फिल्म को देख सकते हैं।
बेवफा सनम
पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की फिल्म जो साल 2023 में रिलीज हुई थी बेवफा सनम वह आज भी लोगों की फेवरेट फिल्म है। क्योंकि फिल्म में जबरदस्त रोमांस और लव एंगल दिखाया गया था। रजनीश मिश्रा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने धुआंधार कमाई की थी वहीं अब आप इस फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म Jio Hotstar पर देख सकते हैं।
पवन पुत्र
पवन सिंह की फैमिली ड्रामा फिल्म पवन पुत्र भी जमकर चर्चाओं में रही है। साल 2020 में रिलीज हुई इस फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्म में जबरदस्त ड्रामा के साथ ही कहीं-कहीं रोमांस भी देखने को मिलता है। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ काजल राघवानी और प्रियंका पंडित नजर आ रही हैं। इस फिल्म को आप Airtel XStream Play पर देख सकते हैं।
धड़कन
आखिर जब पवन सिंह की हिट फिल्मों की बात चल रही हो तो इस फिल्म को कैसे छोड़ा जा सकता है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह की फिल्म धड़कन जिसने आते ही कहर काट दिया था। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। सुजीत कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को बेशुमार प्यार मिला था। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो आप इसे OTT प्लेटफॉर्म Zee5 पर देख सकते हैं।
पवन राजा
पवन सिंह की फिल्म पवन राजा साल 2017 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक्शन और जबरदस्त रोमांस से भरी हुई फिल्म है। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह और तो और मोनालिसा भी नजर आ रही हैं। इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म Zee 5 पर देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











