Pawan Singh Top 10 Devi Geet: नवरात्रि में सुने पवन सिंह के नॉन स्टॉप देवी गीत, वीडियो पर आए लाखों से व्यूज

Pawan Singh Top 10 Devi Geet: भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह का नाम काफी आगे है। उनकी एक्टिंग के साथ ही लोग उनकी आवाज के भी दीवाने हैं। पवन सिंह अपनी आवाज का जादू भोजपुरी की दुनिया में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी दिखा चुके हैं। पवन सिंह के म्यूजिक वीडियो और फिल्मों के साथ ही उनके भजन भी फैन्स द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। बता दें कि इस खास नवरात्रि के मौके पर पवन सिंह के टॉप 10 नवरात्र के गाने सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। यूट्यूब पर इस वीडियो पर लाखों से व्यूज आ गए हैं।
पवन सिंह के देवी गीत की लिस्ट
मां दुर्गा की जय-जयकार लगाते हुए पवन सिंह के ये गाने आपके माहौल को भी भक्तिमय बना देंगे। वहीं अगर आप भी पवन सिंह के इन गानों को सुनना चाहते हैं तो देखें यहां उनके गानों की प्ले लिस्ट जिसे सुन आप भी पवन सिंह के जादुई आवाज में रमे नजर आएंगे। पवन सिंह के देवी भक्ति गीत में पहले नंबर पर है 'दुलारी मयरिया' इस गाने में पवन सिंह के बोले और उनकी आवाज आपका दिल जीत लेगी। वहीं दूसरे नंबर पर है। 'सातो बहिनिया अईली' इसके अलावा आप उनके कई गाने सुन सकते हैं जैसे कि 'बिंदी लाले लाले', 'दसो दिशा से आई मईया', 'माई कहां बसेली', 'गांव के दशहरा', 'मेरी मां' जैसे कई गाने आप इस वीडियो में देख सकते हैं। खास बात यह है कि आपको पवन सिंह के दसों टॉप 10 देवी गीत एक ही वीडियो में मिल जाएंगे।
यहां देख सकते हैं पवन सिंह के हिट गाने
आपको बता दें कि यह गाने वेव यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए हैं। पवन सिंह के इन टॉप 10 गानों को एक साथ सीरीज कर पिछले साल ही शेयर किया गया है। इस वीडियो पर 29 लाख व्यूज आ चुके हैं। पवन सिंह के देवी गीत का यह पहला भाग है। वहीं दूसरे भाग में इससे भी ज्यादा गाने हैं और इस वीडियो को भी वेव शानदार हिट्स पर शेयर किया गया है जिसपर 37 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications