Richest Actors: भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाते हैं ये सितारें!

manoj tiwari

Richest Actors Of Bhojpuri Cinema in 2023: भोजपुरी सिनेमा अब सिर्फ बिहार और यूपी तक ही सीमित नहीं है बल्कि देशभर के अलावा विदेशों में भी भोजपुरी सिनेमा को पसंद किया जा रहा है। यही कारण है कि विदेशी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स भी भोजपुरी के सुपरहिट गानों पर रील्स बनाते हुए और ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

ऐसे में फैंस ये भी जानने के इच्छुक होते हैं कि आखिर उनके पसंदीदा भोजपुरी एक्टर्स कौन हैं जो भोजपुरी सिनेमा में सबसे अधिक कमाई करते हैं और उनकी नेटवर्क क्या है। जी हां, 2022 में एक सूची तैयार की गई थी जिसमें सितारों की नेट वर्थ का खुलासा हुआ था। तो चलिए जानते हैं आपका पसंदीदा सितारा कितनी कमाता है।

खबरों के मुताबिक, 2022 के आंकड़ों के अनुसार, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और पावरस्टार मनोज तिवारी, पवन सिंह, रवि किशन, दिनेश लाल यादव जिन्हें निरहुआ के नाम से भी जाना जाता है और खेसारी लाल यादव, ये पांच सितारे भोजपुरी सिनेमा में सबसे अधिक कमाई करने वाले सितारों में से एक हैं। ये सितारे 40 लाख से लेकर 55 लाख तक के बीच एक फिल्म का का चार्ज करते हैं। कथित तौर पर इन सितारों की नेटवर्थ भी 35 करोड़ से लेकर 55 करोड़ के बीच है।

दिलचस्प बात यं है कि इस सितारों में से मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव राजनीति की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। वही खेसारी लाल यादव और पवन सिंह फिल्मों के अलावा गानों में बतौर सिंगर और आर्टिस्ट भी खूब धूम मचा रहे हैं। ये सभी सितारे इवेंट हो, भोजपुरी गाना हो, फिल्म हो, भोजपुरी म्यूजिक वीडियो हो या फिर कहीं अपनी उपस्थिति दर्ज करानी हो। हर जगह सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भोजपुरी सितारों में से शामिल हैं।

हालांकि इन सितारों के अलावा भी कुछ और सितारे भी हैं जिन्हें इस लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। जैसे - यश कुमार मिश्रा जो ना सिर्फ एक्टर और सिंगर है बल्कि निर्माता भी हैं और इनका अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल 'यश कुमार एंटरटेनमेंट' भी है और इस बैनर के तले खूब फिल्में और भोजपुरी म्यूजिक वीडियो भी बनती हैं। इसके अलावा भोजपुरी एक्टर प्रदीप पांडे, बिराज भट्ट, प्रवेश लाल यादव, मनोज टाइगर और विनय पांडे भी टॉप 10 एक्टर्स में शामिल हैं जो सबसे अधिक कमाई करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X