Pawan Singh: भोजपुरी का ये पावरस्टार लव अफेयर्स के कारण भी खूब रहा है चर्चा में!

भोजपुरी सिनेमा के एक्टर और सिंगर पवन सिंह को पावरस्टार के रूप में जाना जाता है। अक्सर वे म्यूजिक वीडियो सॉग्स और फिल्मों के कारण तो चर्चा में रहते ही हैं लेकिन इसके अलावा भी वे अपनी रील लाइफ से ज्यादा रियल लाइफ के कारण सुर्खियां बटोर चुके हैं। जी हां आज हम बात कर रहे हैं पावरस्टार Pawan Singh की लव लाइफ की। आइए जानें, उनके अफेयर्स और शादी के बारे में।
इन 3 हसीनाओं के साथ रहे चर्चा में -
पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री में रंगीले कलाकार के रूप में जाना जाता है। खबरों के मुताबिक, उनके एक या दो नहीं बल्कि तीन लव अफेयर और दो शादियां भी हो चुकी हैं। 37 वर्षीय पवन सिंह बेशक फैंस के बीच अपने दमदार अभिनय और मधुर आवाज के लिए पॉपुलर हैं लेकिन खबरों की मानें तो उनका भोजपुरी सिनेमा की तीन हसीनाओं अक्षरा सिंह, रानी चटर्जी और मोनालिसा जैसी नामी एक्ट्रेसेस के साथ अफेयर रह चुका है।
मोनालिसा पर लगा इल्जाम -
पवन सिंह ने मोनालिसा के साथ जब 'देवरा बड़ा सतावेला' भोजपुरी फिल्म में काम किया था तभी से ही इस जोड़ी के अफेयर की खबरें आने लगी थीं। हालांकि उस दौरान पवन सिंह की नीलम सिंह से शादी हो चुकी थी। लेकिन कुछ समय बाद जब नीलम सिंह ने आत्महत्या करी तो ये भी अफवाहें आई कि नीलम सिंह ने इतना बड़ा कदम मोनालिसा के कारण उठाया है। हालांकि ये बात कभी सामने नहीं आ पाई कि नीलम सिंह ने आत्महत्या क्यों की थी.
रानी चटर्जी ने किया था खुलासा -
वही एक बार इंटरव्यू के दौरान भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने कहा था कि उनका भोजपुरी स्टार के साथ 2 महीने का अफेयर हो चुका है। इस बात को रानी चटर्जी और पवन सिंह के साथ जोड़कर देखा गया था क्योंकि रानी चटर्जी ने ये भी कहा था कि इस रिश्ते में उनका भाषण हुआ था, इसीलिए उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था।
अक्षरा सिंह के दिया धोखा -
पवन सिंह और अक्षरा सिंह का लव अफेयर तो दुनिया में जगजाहिर था। ऐसा माना जाता है कि पवन सिंह की पत्नी नीलम की मौत के बाद वे अक्षरा सिंह के रिलेशनशिप में आएं। रानी चटर्जी और मोनालिसा के साथ पवन सिंह का रिश्ता रहा या नहीं, या सिर्फ अफवाहें थीं लेकिन अक्षरा सिंह के साथ पवन सिंह खूब चर्चा में रहें। पवन सिंह यहां भी नहीं रूके और अक्षरा सिंह के मुताबिक उन्होंने ज्योति सिंह से गुपचुप शादी कर ली। इन सबसे तंग आकर अक्षरा सिंह ने पवन सिंह से ब्रेकअप कर लिया था।
आ रही है तलाक की खबरें -
ब्रेकअप के बाद अक्षरा सिंह ने मीडिया के सामने पवन सिंह की कई सच्चाईयों का खुलासा किया। हालांकि जब ये दोनों रिश्ते में थे उस दौरान दोनों ने धड़कन, सौगंध सत्या, पवन राजा, मां तुझे सलाम, त्रिदेव और गंगा मैया जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया था। अब ये भी खबर है कि पवन सिंह का ज्योति सिंह से तलाक हो रहा है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications