'बलमुआ तोहरे खातिर' का फर्स्ट लुक OUT..शानदार

By Shweta

पवन सिंह की भोजपुरी फिल्‍म 'बलमुआ तोहरे खातिर' का फर्स्‍ट लुक मुंबई में जारी कर दिया गया है। फिल्‍म के लेखक बताशा चाचा के नाम से मशहूर मनोज सिंह टाइगर हैं और निर्देशन दिनेश यादव ने किया है।

पोस्‍टर लांच के मौके पर मनोज टाइगर ने बताया कि यह फिल्‍म एक ऐसी महिला के संघर्ष की गाथा है, जो अपने पति से बेइतहां प्रेम करती है। मगर परिस्थितियां कुछ ऐसी बनती है कि उसे हाथ में हथियार तक ले लेना पड़ता है। उन्‍होंने कहा कि मैंने इस फिल्‍म की पटकथा हमारे सामाजिक परिवेश से संदर्भि घटनाओं का विशलेषण कर लिखा है।

pawan-singh-starrer-balmua-tohre-khatir-first-look-out

वहीं, फिल्‍म के निर्देशक दिनेश यादव ने कहा कि मनोज टाइगर कमाल के अदाकार हैं। उन्‍होंने जो कहानी हमारे लिए लिखी है उसके लिए उनकी जितनी तारीफ करूं कम होगी। लेकिन मैं फिल्‍म 'बलमुआ तोहरे खातिर' के बारे में कहना चाहूंगा कि ये काफी बेहतरीन फिल्‍म हैं और एक बार फिर से सुपर स्‍टार पवन सिंह और ख्‍याति सिंह एक साथ नज़र आएंगी।

दोनों की जोड़ी बेहतरीन रही है। उम्मीद है इस फ़िल्म में भी लोगों को उनकी केमेस्ट्री खूब पसंद आएगी। इसके अलावा संजय पाडेय, अयाज खान, मनोज टाइगर, सीमा सिंह, ग्‍लोरी मेहता, सोनिया मिश्रा, विनोद मिश्रा और किरण पांडेय जैसे कलाकारों ने फिल्‍म को यादगार बना दिया। ये सभी फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका में दिखाई देंगे।

बता दें कि फिल्‍म 'बलमुआ तोहरे खातिर' के गाने काफी अच्‍छे हैं, जिसका संगीत दिया है अविनाश झा (घुंघरू) ने और गीत लिखा है आजाद सिंह व प्‍यारे लाल ने।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X