अक्षरा सिंह के साथ होटल के कमरे में ऐसी हालत में मिले पवन सिंह, हुई धक्का-मुक्की फिर मचा बवाल, VIDEO

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह अपनी गायकी, एक्टिंग के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि पावर स्टार की पत्नी ज्योति सिंह लगातार अपने रिश्ते को लेकर अपनी परेशानी सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। ज्योति सिंह कह रही हैं कि बस उन्हें उनका पति चाहिए और कुछ नहीं। बता दें कि ज्योति सिंह कुछ समय पहले अक्षरा सिंह पर आरोप लगा चुकी थीं कि उनकी वजह से पवन सिंह अपनी पत्नी के पास नहीं आते हैं इतना ही नहीं ज्योति सिंह ने यह भी कहा था कि अक्षरा प्रेग्नेंट भी हो गई थीं। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर इस बारे में कोई भी बात नहीं कही है।
होटल के कमरे में ऐसी हालत में मिले पवन सिंह
पवन सिंह और ज्योति सिंह लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। इसलिए अक्षरा सिंह के कुछ नए पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जिसमें से हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह अपना और पवन सिंह का एक पुराना किस्सा बता रही हैं। अक्षरा सिंह कहती हैं कि वह एक होटल में थीं वहां पवन सिंह भी आए थे। वह नशे में धुत्ते थे।
होटल में मचा बवाल
अक्षरा ने कहा कि वह ऐसी हालत में अपने कमरे से उन्हें नहीं निकलने देना चाहती थीं। क्योंकि मैं उनकी इमेज के बारे में सोच रही थी, लेकिन कमरे के बाहर आते ही उन्होंने धक्का मुक्की शुरू कर दी थी और बहुत सारी चीजें हुई थीं। तभी होटल वाले आए उन्होंने देखा और फिर चीजें जाकर शांत हुईं। बता दें कि अक्षरा सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जो हो गया अब उसका गाना क्यों गाना है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ज्योति सिंह सच में परेशान है पति के लिए।


Click it and Unblock the Notifications











