बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में बजेगा पवन सिंह का डंका, फिल्म डकैत में दिखेगा देसी स्वैग...

Pawan Singh South debut: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहते हैं। अपनी निजी जिंदगी और विवादों के अलावा वह अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर भी लाइमलाइट में रहते हैं। फिलहाल तो आपको बता दें कि पवन सिंह का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बना हुआ है। दरअसल बुधवार को उन्होंने एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' को लेकर उत्साह साझा किया।

Pawan Singh

साउथ में धमाल मचाएंगे पवन सिंह

इस पोस्ट को देखने के बाद फैन्स खुशी से झूम उठे। इस फिल्म की जानकारी देने के साथ ही पवन सिंह ने 'टची बडी ग्रैंड' सॉन्ग इवेंट लॉन्च की भी जानकारी साझा की। एक्टर ने बताया कि यह इवेंट 28 मार्च को शाम 6 बजे गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित होगा। इस पोस्ट के शेयर करने के साथ ही वह कैप्शन में लिखते हैं- भोजपुरी का फ्लेवर साउथ का स्वैग इस बार धमाका होगा डबल पावर के साथ। बता दें कि इस फिल्म में पवन सिंह अपनी आवाज देंगे। उनके नए गाने टची बडी को लेकर फैन्स बहुत ही एक्साइटेड हैं।

इस दिन रिलीज होगी डकैत फिल्म

आपको बता दें कि इस फिल्म में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर लीड रोल में होंगी। पहले यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज करने के लिए फिक्स की गई थी, लेकिन पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की बंपर कमाई देखते हुए अब फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया है। बताया जा रहा है कि अब फिल्म 19 मार्च की जगह 10 अप्रैल को रिलीज की जाएगी।

More from Filmibeat

Read more about: pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X